Begin typing your search above and press return to search.

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एसईसीएल में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एसईसीएल में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
X
By NPG News

बिलासपुर 6 दिसम्बर 2021। आज एसईसील मुख्यालय प्रांगण में भारत-रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बीपी शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) एसएम चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल साहब एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रद्धासुमन अर्पित कर स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं गौतम बुद्ध के चित्र के समीप उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलित किया गया उपरांत पुष्प अर्पित किया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा में उपस्थित अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बीपी शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एमके प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एसके पाल साहब एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर रामसिंह एवं दिशा खोब्रागढ़े ने महात्मा गौतम बुद्ध, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समीप ''बुद्ध वंदना'' व ''पंचशील पाठ'' किया ।

Next Story