Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल 21 July 2022: मेष, वृष, तुला, राशि वालों को होगा लाभ, जानिए बाकियों का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर I गुरुवार राशिफल 21 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 21 जुलाई गुरुवार

तिथि - अष्टमी 08:11 AM तक उसके बाद नवमी

नक्षत्र- अश्विनी 02:17 PM तक उसके बाद भरणी

योग- शूल

राहुकाल - 02:12 PM से 03:51 PM तक

चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा

सवार्थ सिद्धि योग- 05:56 AM से 21 02:17 PM

रवि पुष्य योग -12:24 PM से 05:19 AM, July 19

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले संभलकर रहना होगा। परिवार के साथ ज्यादा क्रोध से बचें। नींद पूरी ना होने से सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा के योग है। कलाकारों के लिए दिन उत्तम है। खर्च अधिक होगा। नौकरी में लाभ होगा, काम कम होगा, लेकिन सहयोगियों की साजिश का शिकार होंगे। बिजनेस को खुद से चलाएं नहीं तो नुकसान होगा।

आज का शुभ रंग -गुलाबी

आज का मंत्र- आज शारीरिक कष्ट से मुक्ति के लिए मंदिर की सफाई करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले परिवार में खुशियां आएगी। जिसका आनंद पूरा घर वाले उठाएंगे। अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवालें उसके खिलाफ रहेंगे। घर में इंटीरियर पर ध्यान देंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेगे जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- शनि मंत्र का 108 बार जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। आज ड्राइविंग का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का व्यय होगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – लोहे का समान अपने लिए न खरीदें, बल्कि दान में दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले लोगों से प्यार नहीं मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत आज ना करें। दोपहर के बाद सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन थोड़ी बहुत शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है। प्यार करने वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवाद से बचें, बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हल्का पीला

आज का मंत्र- विष्णु भगवान की पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले सुबह के समय सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विचारों से संयम रहें। धन को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक धन मिलने से स्थिति थोड़ी कंट्रोल होगी। बिजनेस से लाभ होगा। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा योग है। पति-पत्नी के बीच अनबन व प्यार दोनों रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- केले का एक पौधा लगाएं।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक रहेंगे। दोपहर के बाद जातक के उपर क्रोध हावी रहेगा। अधिक खर्च होने से धन परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी।वृत्तियों पर अंकुश रखना पडेगा। नौकरी में बॉस आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा देगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- रामस्त्रोत का जप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय न ले। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। परिवार के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। नौकरी व बिजनेस में मायूसी मिलेगी। पढ़ाई में भी सफलता का स्वाद नहीं चख पाएंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- सुंदर कांड पढ़ें और गरीबों को दान दें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले नई ऊर्जा मिलेगी। जिनसे प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रबल इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। बच्चों का ख्याल रखें।...

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- तुलसी का पौधा लाएं और दीप जलायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले घर में उल्लास का माहौल तनाव को कम कर देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय सेहत से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से संबंध मधुर रखने होंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आपको नई ताजगी का एहसास कराएगा। इस समय कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- गायत्री मंत्र का 108 माला जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम बनेंगे। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नए अनुबंध सिर चढ़ेंगे। अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। बिजनेस के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले जातक के लगन और मेहनत की सरहाना भी होगी। और इसके चलते कुछ वित्तीय लाभ भी मिल सकता है। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आपसे संपर्क करेगा और आपको कोई सुखद सरप्राइज देगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी पक्ष सामान्य रहेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- रुद्राभिषेक करवायेंगे तो लाभ मिलेगा।

Next Story