Begin typing your search above and press return to search.

स्लैब से ढंककर ज्वाली नाला के ऊपर बनने वाली सड़क से चांटीडीह तक मिलेगा नया मार्ग... पचरीघाट के पास सड़क निर्माणाधीन बैराज से जुड़ जाएगी

स्लैब से ढंककर ज्वाली नाला के ऊपर बनने वाली सड़क से चांटीडीह तक मिलेगा नया मार्ग... पचरीघाट के पास सड़क  निर्माणाधीन बैराज से जुड़ जाएगी
X
By NPG News

बिलासपुर 27 जनवरी 2022। जूना बिलासपुर मुख्य मार्ग से शनिचरी बाज़ार और सरकंडा की तरफ जाने के लिए शहरवासियों को एक और वैकल्पिक मार्ग की सौगात मिलने जा रही है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ज्वाली नाला में पीएचई के पंपिंग स्टेशन से पचरीघाट तक स्लैब ढंककर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसका आज निगम कमिश्नर तथा एमडी अजय त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर त्रिपाठी ने अधिकारियों तथा ठेकेदार को समय सीमा के भीतर जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी द्वारा पंपिंग स्टेशन से पचरीघाट तक ज्वाली नाला के ऊपर 350 मीटर स्लैब ढंककर सड़क बनाया जा रहा है। यह सड़क पचरीघाट से जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए जा रहे बैराज से जुड़ जाएगी,जो सरकंडा की ओर चांटीडीह तक बन रही है। बैराज के ऊपर मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए किया जाएगा.इस प्रकार ज्वाली नाला के ऊपर वैकल्पिक मार्ग बन जाने से यह रास्ता चांटीडीह तक आवागमन के लिए उपयोग किया जा सकेगा। पूर्व में ज्वाली नाला के ऊपर स्लैब ढंककर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग पीएचई के पंपिंग स्टेशन तक ही था,जिसका विस्तार करते हुए 350 मीटर नाले में पचरीघाट तक स्लैब तथा सड़क बनाया जा रहा है। नाला के ऊपर बन रहे सड़क में पैदल के साथ साथ वाहनों का भी

आवागमन होगा। निरीक्षण के दौरान एमडी अजय त्रिपाठी ने पूरे पचरीघाट तक निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया,इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

शनिचरी और रपटा में ट्रैफिक का दबाव कम होगा

स्मार्ट सिटी द्वारा पंपिंग स्टेशन से पचरीघाट तक ज्वाली नाला के ऊपर मार्ग और जल संसाधन विभाग के बैराज बन जाने से जूना बिलासपुर मार्ग से शनिचरी बाज़ार जाने के रास्तों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा तो शहर से सरकंडा की ओर जाने के लिए भी एक और मार्ग मिल जाएगा। इससे रपटा में वर्तमान में ट्रैफिक का जो दबाव है वो कम हो जाएगा। शाम के समय रपटा में लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।

Next Story