Begin typing your search above and press return to search.

देश के लोगो मे कोलेस्ट्रॉल का लेवल अमेरिका व यूरोप से है हाई,राजधानी में हुआ कार्डियोलॉजीकल सोसाइटी का सम्मलेन,शामिल हुए देश भर के चिकित्सक

देश के लोगो मे कोलेस्ट्रॉल का लेवल अमेरिका व यूरोप से है हाई,राजधानी में हुआ कार्डियोलॉजीकल सोसाइटी का सम्मलेन,शामिल हुए देश भर के चिकित्सक
X
By NPG News

रायपुर । देश के लोगो में कोलेस्ट्रॉल का लेवल यूरोपीय देशों से अधिक है। जिसके चलते यूरोपीय लोगो मे रिस्क का फैक्टर नही है जबकि भारतीय लोगो मे इस बीमारी से रिस्क फैक्टर हाई है। इस लिए यहां अलग तरह के इलाज की जरूरत है। भारत के लोगो मे हाईपरट्राईक्लसीडीमिया कोलेस्ट्रॉल के लेवल के ज्यादा होने से होता है। जो अमेरिका व यूरोप के लोगो मे नही मिलता। इसलिए भारत के युवाओ व बुजुर्गों में कोलेस्ट्रॉल के चलते चक्कर व लो ब्लड प्रेशर की ज्यादा समस्या आती है। इसके लिये क्या जांच व इलाज होनी चाहिए इस पर डॉक्टरों के मध्य चर्चा हुई। इकोकार्डियोग्राफी में क्या नई चीजें हुई है इस पर भी चर्चा हुआ।

छतीसगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर प्रणय जैन व डॉक्टर आलोक राय ने अमेरिका कालेज ऑफ कार्डियोलॉजी के वार्षिक सम्मेलन में नए शोध क्या हुए हैं। इस पर चर्चा कर डॉक्टरों को जानकारी दी। डॉक्टर दिलीप रत्नानी ने किडनी की नसों को खोल कर उसमे विद्युत तरंगों को सही कर के ब्लड प्रेशर को कम करने से इलाज करने की जानकारी दी। डॉक्टर सतीश सूर्यवंशी ने ब्लड की कमी व आयरन की कमी से किस तरह हार्ट फैलियर बढ़ता है और इंजेक्शन के माध्यम से कैसे उसका इलाज होता है, इसकी जानकारी दी। डाक्टर डीपी लकरा ने हार्ट फैलियर के बारे में पता लगाने वाले प्रचलित बायोमार्कर के बारे में जानकारी दी। साथ ही भविष्य में बनने वाले एसे बायोमार्कर जिनसे हार्ट फैलियर का पता चलता है। उसके बारे में जानकारी दी। हैदराबाद से आये डाक्टर राजीव मेनन ने हृदय के अंदर नसो फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर शांतनु गुप्ता ने हार्ट फैलियर होने से पहले कैसे हार्ट फैलियर को पकड़ा जा सकता है इसकी जानकारी दी। डाक्टर अजीज खान ने हार्ट की बीमारी के बारे में डिस्कस किया। डाक्टर पीपी मोहनन प्री डायबिटीज व कॉर्डियोवसुकलर रिक्स पर चर्चा की। डाक्टर विजय त्रेहान ने एंजियोप्लास्टी के दौरान कैथ लेब याने जटिलताओं के बारे में चर्चा की।

डाक्टर विजय बंक को कार्डियोलॉजीकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट 2023 का अवार्ड किया गया। उन्होंने इस बात पर चर्चा की ,कि राज्य व केंद्र सरकार की नीतियां इस तरह की बने कि हार्ट के मरीजों को जल्द से जल्द दवाइयां या एंजियोप्लास्टी सुलभ हो,ताकी जाने बचाई जा सके। कार्यक्रम के अंत मे अमेरिका से आये डाक्टर अमित चौरसिया ने बिना चिर फाड़ के सर्जरी करने के बारे में जानकारी दी।

Next Story