Begin typing your search above and press return to search.

15-18 वर्ष के बच्चों को दी जा रही वैक्सीन की पहली डोज... जिले के 10 स्कूलों ने शतप्रतिशत टीकाकरण कर लहराया परचम

15-18 वर्ष के बच्चों को दी जा रही वैक्सीन की पहली डोज... जिले के 10 स्कूलों ने शतप्रतिशत टीकाकरण कर लहराया परचम
X
By NPG News

दन्तेवाड़ा 6 जनवरी 2022। जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के बच्चो का टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया गया है। जिले के 10 स्कूलों ने शतप्रतिशत टीकाकरण कर अपना परचम लहराया है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने उक्त विद्यालय के समस्त प्राचार्य एवं जिला स्वास्थ्य टीम को उक्त उपलब्धि के लिए बधाई दी। जिले के समस्त स्कूलों में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से लगातार छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है जिले में कुल 17560 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जाना है। जिले में अब तक 7011 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कर 40 प्रतिशत से अधिक बच्चों टीकाकरण किया जा चुका है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आस्था विद्यामंदिर जावंगा (प्राचार्य संतोष प्रधान), शासकीय हाई स्कूल बालूद (प्राचार्य श्रीमती कमला जुर्री), शासकीय हाई स्कूल पंडेवार (प्राचार्य श्री गागरुराम नाग), गायत्री पीठ दंतेवाड़ा (प्राचार्य अक्षय मिश्रा), निर्मलादेश पांडे धुरली (प्राचार्य प्रदीप सोनी), पोटाकेबिन कुआकोंडा 1 (प्राचार्य शोभा सिंह), और पोटाकेबिन कुआकोंडा 2 (प्राचार्य ज्योती शर्मा), शासकीय हाई स्कूल मैलावाड़ा (प्राचार्य श्रीमती अंजू कुंजाम), शासकीय हाई स्कूल कोडेनार 1 (प्राचार्य नारायण सिंह नेताम), पोटाकेबिन पालनार (प्राचार्य मोहन सिन्हा) स्कूलों ने शतप्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया है। जिले के समस्त हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में 2007 व उससे पहले जन्म लिए 15 से 18 वर्ष के छात्र -छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार कर आगामी तीसरी लहर को देखते हुए युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। उक्त टीकाकरण अभियान में बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। जिले के समस्त विकासखण्ड में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर कार्ययोजना के अंतर्गत टीकाकरण दलों का गठन किया गया है। स्कूलों में टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए प्रत्येक केन्द्रों में एएफआई प्रबंधन हेतु चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बढ़ते संक्रमण में टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है अतः निर्धारित आयु वर्ग के 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य टीकाकरण हेतु अभिभावकों से अपील की जाती है साथ ही कोविड 19 के संक्रमण के बचाव सबंधित दिशा-निर्देश तथा कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करे।

Next Story