Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर 4 मार्च 2022। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव मनोज जोशी रायपुर प्रवास के दौरान आज 'मोर मकान-मोर चिन्हारी' योजना के तहत लाभांडी क्षेत्र में संकल्प होम फेस-2 के हितग्राहियों से मुलाकात की। योजना की सराहना करते हुए उन्होंने इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी बताया और विश्वास व्यक्त किया कि अपने घर का सपना पूरा कर वे अपने जीवन स्तर में सार्थक बदलाव कर सकेंगे। इस दौरान नगरीय प्रशासन सचिव अलरमेल मंगई डी, संयुक्त सचिव हेमंत कुमार पटेल, कलेक्टर सौरभ कुमार, कमिश्नर प्रभात मलिक, एडिशनल कमिश्नर अभिषेक अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता राजेश शर्मा भी साथ थें।
Next Story
