स्वरोजगार के लिए सरकारी मदद: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से छत्तीसगढ़ में बदल रही युवाओं की जिंदगी, युवाओं को मिली 215 लाख रूपये की आर्थिक मदद...

रायपुर 25 अगस्त 2023। युवाओं के अपने सपने होते हैं। उसे पूरा करने का उनके पास जुनून भी होता है। पढ़-लिख कर एक सफल उद्यमी और व्यवसायी बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए आर्थिक समस्या बाधा न बने इसके लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 553 युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करते हुए 215.59 लाख रूपए का मार्जिन मनी अनुदान प्रदान किया गया है। इसमें कोई शक नहीं है की आज भारत में बढ़ती बेरोजगारी के कारण लोग रोज़गार की तलाश में अपनी जगह से पलायन कर रहे है जो की देश के लिए बड़ी समस्या बना चुकी है. हालांकि सरकार देश की बेरोगारी खत्म करने के लिए काफी योजनाएँ भी चला रही है ताकि बेरोजगारी को खत्म किया जा सके. अब इसी समस्या को से निपटने और अपने प्रदेश के नागरिकों को रोज़गार देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अपने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोज़गार देने के लिए छत्तीसगढ़ युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है। जैसा कि स्वरोजगार, नाम से ही साफ़ पता चलता है की प्रदेश के युवाओं को खुद का रोज़गार प्रदान किया जायेगा। अब सरकार की तरफ खुद का व्यापार शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से प्रदेश के युवाओं के लिए आर्थिक सहायता के रूप में ऋण दिया जायेगा। ताकि युवा खुद का रोज़गार कर सके और जीवन को सरल बना सके।
क्या है मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना?
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है योजना के अंतर्गत राज्य के युवा जो खुद कर व्यवसाय करना चाहते हैं उनके लिए राज्य सरकार ने ऋण प्रदान करने की योजना बनाई है। योजना के अंतर्गत राज्य की रमन सिंह सरकार राज्य के युवाओं को 25 लाख रूपये तक कारण प्रदान करेगी। राज्य के युवाओं को सेवा कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये और लघु व्यवसाय स्थापित करने के लिए राज्य सरकार 2 लाख रूपय का ऋण प्रदान करेगी। राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने के लिए राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के रूप में, उद्योग सेवा में, व्यवसाय स्थापित करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि बेरोजगार युवा अपनी योग्यता एवं कार्य क्षमता के अनुसार स्वयं का उद्यम स्थापित करने में आत्म निर्भर हो सके और राज्य को आर्थिक प्रगति करने में योगदान दे सके। इस योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा खुद का रोजगार शुरू करने की ओर प्रेरित होगे। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। यह योजना युवा एवं युवती को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाकर रोजगार को बढ़ावा देने में सहयोग करेगी।
योजना से होंगे कई लाभ
छत्तीसगढ़ युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओ को कई तरह के लाभ मिलेंगे। इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए अच्छी खासी रकम राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। इससे रोजगार युवा उद्योग लगा सकते हैं जिसके कारण रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। राज्य सरकार की तरफ से राज्य के रोजगार युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए दस लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के शुरू हो जाने पर राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी। योजना के अंतर्गत राज्य के बहुत सारे युवा खुद के रोजगार स्थापित करेंगे जिसके कारण युवा आत्मनिर्भर बनेंगे।
ये है जरूरी पात्रता
छत्तीसगढ़ युवा स्वरोजगार योजना के लिए सरकार ने कुछ योग्यताओ को भी निर्धारित किया है जो आपके पास होना अनिवार्य है तभी इस योजना का लाभ आपको दिया जायेगा छत्तीसगढ़ युवा स्वरोजगार योजना के लिए जरूरी पात्रताएं तय की गई हैं। योजना का लाभ लेने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार कम से कम आठवीं कक्षा तक पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवार को इस बात का भी ध्यान रखना है कि उसने केंद्र सरकार या फिर राज्य सरकार की किसी अन्य दी योजना का लाभ तो नहीं उठाया है अगर उसने किसी अन्य योजना का लाभ उठाया है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता। यह योजना केवल छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए ही है अन्य किसी राज्य के युवा इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
उम्मीदवार के लिए जरुरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के पास छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के पास आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। योजना के लिए उम्मीदवार के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़ युवा स्वरोजगार योजना का लाभ आसानी से ले सकते है क्योंकि इसके लिए आपको ज्यादा इधर उधर जाने की जरूरत नहीं है। अपने जरूरी दस्तावेज लेकर बैंक शाखा में जाना है। योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने नज़दीकी सरकारी बैंक से संपर्क कर सकते हैं। आपके पास दस्तावेज़ होने चाहिए जो हमने ऊपर आपको बताएं। इन सभी दस्तावेजों के माध्यम से आप बैंक में जाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन ठीक ढंग से जांच हो जाने के बाद बैंक सभी विवरण और दस्तावेजों को ध्यान में रखकर सभी योग्य उम्मीदवारों को ऋण प्रदान करेंगे। इस प्रकार आप छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ ले सकते हैं।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
-
Home
-
Menu
