अश्लील टिप्पणीः पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल ने छात्राओं के शारीरिक बनावट पर की टिप्पणी, राज्यपाल से छात्राओं ने की शिकायत
Obscene remarks: Principal of PG College made a comment on the physical appearance of the girl students, the girl students complained to the Governor

बलरामपुर,2 नवंबर 2021। ज़िले के रामानुजगंज स्थित पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आर बी सोनवानी के खिलाफ छात्र छात्राओं के एक समूह ने गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप है कि प्राचार्य किसी शिक्षक ग़लत आरोप लगाने के लिए छात्रा पर दबाव डाल रहे थे, और इंकार करने पर प्रिंसिपल ने छात्रा से अभद्र व्यवहार करते हुए बर्बाद कर देने की धमकी दी।
राज्यपाल,शिक्षा मंत्री,आयुक्त,कुलपति तथा एस पी को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया है "बीते 29 अक्टूबर को प्राचार्य डॉ बी आर सोनवानी के द्वारा प्राचार्य कक्ष में बुलाकर पद का दुरपयोग करते हुए ज़बरन मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए किसी दूसरे शिक्षकों उपर निराधार ग़लत आरोप लगाने के लिए विवश किया गया,जब छात्राएँ ग़लत आरोप लगाने से इंकार किए तो प्राचार्य अपने पद की गरिमा को खोकर पद का दुरुपयोग करते हुए छात्रा के साथ गंदी गंदी भाषा का प्रयोग कर गंदी नज़र से शारीरिक बनावट के उपर टिप्पणी किया गया और व्यक्तिगत रुप से चरित्र पर भी उंगली उठाया गया।साथ ही साथ यह भी बोला गया कि तुम दोनों मुझे पहचानते नहीं मैं तुम दोनों को बर्बाद कर दूँगा"
एसडीएम रामानुजगंज गौतम सिंह ने शिकायती पत्र मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा- "मैंने प्रारंभिक तौर पर प्रिंसिपल से पूछा था, उन्होंने ऐसी कोई घटना से इंकार किया है। लेकिन छात्रों का प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया है तो उसे मैं संबंधित को भेजूँगा"
