Begin typing your search above and press return to search.

सिंधी फ़िल्म वरदान का प्रदर्शन, कार्निवाल मल्टीप्लेक्स पाम मॉल कोरबा में 22 को होगा

सिंधी फ़िल्म वरदान का प्रदर्शन, कार्निवाल मल्टीप्लेक्स पाम मॉल कोरबा में 22 को होगा
X
By NPG News

कोरबा...सिंधी फ़िल्म वरदान का प्रदर्शन कार्निवाल मल्टीप्लेक्स पाम मॉल कोरबा में 22nov को होगा. इस बाबत फ़िल्म वितरक मनोज मनसुखानी और राजकुमार मनसुखानी ने मंगलवार को सिंधु भवन कोरबा में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष कंवर लाल मनवानी की अध्यक्षता में पंचायत के पदाधिकारियों से गुरुनानक जयंती के अवसर पर मुलाकात की. जिसमें पूज्य पंचायत ने फ़िल्म की सफलता के लिए हर संम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया. अध्यक्ष ने कहा कि समाज की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने तथा सिंधी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु एक जुट होकर समाज के हर वर्ग को यह फ़िल्म देखनी होगी.

इस बैठक में पूज्य पंचायत कोरबा के अध्यक्ष कंवर लाल मनवानी, नरेश जगवानी, बचुमल मखवानी जी,चंदनदास कोटवानी , बनवारी लाल पाहुजा, ओमप्रकाश गनवानी जी किशन चंद दावडा जी इत्यादी पदाधिकारी गण उपस्थित थे। अध्य्क्ष जी ने कोरबा की समस्त सिंधी संस्थाओं की और से भी इस फ़िल्म को सफल बनाने आश्वासन दिया तद्पश्चात फ़िल्म वितरक मनोज मनसुखानी और राजकुमार मनसुखानी को अध्यक्ष ने आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया.

Next Story