Begin typing your search above and press return to search.

समीरण दत्ता ने बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह –प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया

समीरण दत्ता ने बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह –प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया
X
By NPG News

बिलासपुर 28 दिसम्बर 2021। समीरण दत्ता ने बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह –प्रबंध निदेशक के रूप में 28 दिसम्बर को पदभार ग्रहण किया। वे बीसीसीएल के सीएमडी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले कोल इंडिया के कॉर्पोरेट कार्यालय में निदेशक वित्त के प्रभार के साथ-साथ निदेशक (वित्त) बीसीसीएल में कार्यरत थे।

श्री दत्ता को कॉरपोरेट अकाउंटिंग, टैक्सेशन, एमआईएस, कॉस्ट और बजट में समृद्ध अनुभव है। उन्होंने कोयला उद्योग में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। दत्ता इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के एसोसिएट सदस्य हैं। उन्होंने अगस्त 1988 में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में जॉइन किया था।

Next Story