Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Smart City: अंडरग्राउंड केबलिंग व 24X7 जलापूर्ति परियोजना संबंधी सुझावों/फीडबैक हेतु रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर...

Raipur Smart City: अंडरग्राउंड केबलिंग व 24X7 जलापूर्ति परियोजना संबंधी सुझावों/फीडबैक हेतु रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर...
X
By Gopal Rao

Raipur Smart City : रायपुर। मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा संचालित 24X7 जलापूर्ति परियोजना और शहर के 7 स्थानों पर अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य प्रगति पर है।


रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा इन योजनाओं के निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों की सुविधा/सुझाव/फीडबैक अथवा किसी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के दूरभाष (मोबाइल) क्र. 88273 64269 पर सभी कार्यालयीन दिवसों पर प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संपर्क कर इन परियोजनाओं के संबंध में आम नागरिक अपनी शिकायत/सुझाव/फीडबैक दर्ज करा सकेंगे।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story