Begin typing your search above and press return to search.

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता व साइकिल रैली का आयोजन...मंत्री, संसदीय सचिव बनेंगे अतिथि

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता व साइकिल रैली का आयोजन...मंत्री, संसदीय सचिव बनेंगे अतिथि
X
By NPG News

रायपुर 3 जून 2022। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण मंडल पोस्टर प्रतियोगिता व साइकिल रैली का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण, आवास मंत्री मोहम्मद अकबर व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

4 जून को प्रातः दस बजे से न्यू कन्वेंशन हॉल नवीन विश्राम गृह,सिविल लाईन रायपुर में विद्यालयीन व महाविद्यालयीन स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में होगी। जिसमें पृथक पृथक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम आयु वर्ग में 12 वर्ष तक द्वितीय आयु वर्ग में 13 वर्ष से 17 वर्ष तक तथा तृतीय आयु वर्ग में 18 से 21 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगियो को पहचान पत्र व आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतियोगियो में सुबह साढ़े 9 बजे तक पेश होना होगा। विजेताओं को 5 जून को वन व आवास पर्यावरण मंत्री पुरस्कृत करेंगे।

"पैडल यात्री: रेसिंग टुवर्ड्स अ ग्रीनर,फ्यूचर" नाम से साइकिल यात्री का होगा आयोजन:-

प्रतियोगिता के अगले चरण में 5 जून सुबह 6 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे। रैली में 5 चेक पॉइंट्स होंगे। रैली मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर गांधी उद्यान,जयस्तंभ चौक, आजाद चौक,अनुपम गार्डन होते हुए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समाप्त होगी। मंडल द्वारा 5 जून 2021 को न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में वन, आवास, पर्यावरण,परिवहन व विधि मंत्री के मुख्य आतिथ्य में समापन किया जाएगा। जिसमे संगोष्ठी व दोनो प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

Next Story