Begin typing your search above and press return to search.

एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन....

एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन....
X
By NPG News

रायपुर 10 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर (केन्द्री) के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा, मान. अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योग आयोग, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉटी रामाराव निदेशक बीआईटी रायपुर एवं विशेष अतिथि एम.एल. पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग रहें।

डॉटी रामाराव ने विद्यार्थीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विचार, श्वास, समय का सही समन्वयन ही योग है। वे स्वयं 1984 से नियमित योगाभ्यास करते है तथा योग के प्रभाव से परिचित है। यदि दिन में एक घण्टा योग प्राणायाम किया जाए तों पूरे 24 घण्टें शरीर एवं मन सक्रिय रहता है। अंत निदेशक डॉ. टी. रामाराव जी नें बीआईटी रायपुर को योग कार्यक्रम हेतु चिन्हाकित करने पर मान. अध्यक्ष महोदय और योग आयोग को आभार प्रकट किया।

एमएल पाण्डेय सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग नें कार्यक्रम में मान. अध्यक्ष महोदय का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के बारें में संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया। अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग विद्यार्थीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु योग को सर्वोत्तम साधन बताया तथा योग युवाओं के लिए परिश्रम एवं अनुशासन तथा एकाग्रता सहज और सरल उपाय है एवं योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। अध्यनरत छात्र, छात्राओं को प्रदेश का भविष्य एवं अलग पहचान बनाने हेतु प्रेरित किया।

योग आयोग के योग प्रशिक्षकों द्वारा बीआईटी के विद्यार्थीयों को योग का लाभ बताते हुए योगाभ्यास कराया गया। अतः बी.आई.टी. रायपुर के विद्यार्थीयों सहभागिता प्रदान कर योग आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भरपूर आनंद लेते हुए उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक जानकी साहू, कु. दुर्गा साहू, टीकम साहू, बी.आई.टी.रायपुर के प्रवीन तिवारी जी,अभिषेक साहू जी,शिल्पा शर्मा जी,ख्वाजा मोइजुद्दीन जी एवं समस्त स्टॉफ सहित 200 से अधिक छात्र/छात्राएं एवं आयोग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Next Story