Begin typing your search above and press return to search.

OPS सप्ताह 27 से... सभी 90 विधायक को देंगे मांग पत्र...पुरानी पेंशन लेने लामबंद हुए NPS कर्मचारी, राजस्थान का अनुकरण करे छत्तीसगढ़ सरकार

OPS सप्ताह 27 से... सभी 90 विधायक को देंगे मांग पत्र...पुरानी पेंशन लेने लामबंद हुए NPS कर्मचारी, राजस्थान का अनुकरण करे छत्तीसगढ़ सरकार
X
By NPG News

रायपुर 25 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा जनघोषणा पत्र में किए गए पुरानी पेंशन बहाली का वादा को पूरा कराने NOPRUF छत्तीसगढ़ द्वारा 27 फरवरी से 6 मार्च तक सभी 90 विद्यायको को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

NOPRUF के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की अर्थ ब्यवस्था अन्य राज्यों से बेहतर है, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन लागू किए जाने से सरकार को अरबों रुपए मिलेंगे, उन्होंने कहा कि नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने पर जमा राज्यांश राशि सरकार के खाते में आएगी जिससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, वीरेंद्र दुबे शालेय शिक्षक संघ, लैलूंन भारद्वाज क्रांतिकारी शिक्षक संघ डॉ रवि बंजारे छत्तीसगढ़ शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक एवं अधिकारी संघ, बी बी जायसवाल सीएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, महेंद्र सिंह राजपूत मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, शैलेन्द्र सोनी न्यायालयीन कर्मचारी संघ, संतोष वर्मा संचालयीन कर्मचारी संघ, मनोज बाँधेकर, निखिल कुमार झा राजस्व पटवारी संघ, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, शांति थवाईत शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन NOPRUF के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी ने किया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई हेतु शिक्षक, लिपिक, पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व अधिकारी, प्राध्यापक व महाविद्यालयीन अधिकारी, स्वस्थ्य कर्मचारी, सीएसईबी, मंत्रालयीन कर्मचारी, संचालयीन कर्मचारी, न्यायालयीन कर्मचारी, व सभी विभाग के कर्मचारी NOPRUF में एकजुट हो चुके है।

Next Story