Begin typing your search above and press return to search.

Navratri Dress Color:नवरात्रि के 9 दिन इस रंग और डिजाइन के कपड़े करें सेलेक्ट, होगा लकी और दिखेंगे फैशनेबल

Navratri Dress Color:नवरात्रि के 9 दिन इस रंग और डिजाइन के कपड़े करें सेलेक्ट, होगा लकी और दिखेंगे फैशनेबल
X

Sharadiya Navratri

By NPG News

NPG DESK I शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रहेगा। शारदीय नवरात्र में 9 दिन मां दुर्गा की पूजा जाती है। इस दौरान 9 देवी और 9 रंगों का विशेष महत्व होता है क्योंकि इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है औऱ हर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग का भी महत्व होता है।

अगर आप इन 9 दिन में मां दुर्गा के प्रिय रंग के कपड़े पहनते हैं तो वे प्रसन्न होंगी और आप पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कौन से 9 रंग की ड्रेस पहने। आपके लिए बेहद शुभ होगा। साथ में आप ऐसे ड्रेस को सिलेक्ट करें जो आपके लिए शुभ हो और स्टाइलिस्ट भी दिख सकें। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के स्टाइल को फॉलो कर सकते हैं

नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। अगर आप ट्रेडिशनल लहेंगे और गाउन से बोर हो गए हैं, तो भूमि पेडनेकर की तरह रेड सूट ट्राई करें।

नवरात्रि के दूसरे दिन आप लाल रंग के कपड़े पहने क्योंकि यह शुभ माना जाता है। करीना कपूर की ये आउटफिट एकदम परफेक्ट है। करीना कपूर के लहेंगे पर खूब सारा सिंपल और डिजाइनर वर्क किया हुआ रहता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन हरे रंग का विशेष महत्त्व होता है। अनुष्का और दीपिका पादुकोण हरे रंग की आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन में अगर आप हरे रंग की आउटफिट ढूंढ रहे हैं, तो दीपिका की साड़ी से आईडिया ले सकती हैं।

नवरात्रि के चौथे दिन ग्रे कपड़े पहनने शुभ माना जाता है। अगर आप ग्रे रंग की आउटफिट पहनने जा रहे हैं, तो प्रियंका चोपड़ा के इस आउटफिट से आईडिया ले लीजिए। इस सूट में प्रियंका काफी खुबसूरत लग रही हैं।

नवरात्रि के नवें दिन भी आप हल्के नीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनने, शुभ होगा। आप सोनम कपूर की तरह नीला लहंगा पहन सकती हैं। आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

नवरात्रि के पांचवे दिन आप नारंगी रंग का कपड़ा पहने, यह शुभ होगा। आप सारा अली खान जैसा ड्रेस पहन सकती हैं। आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

नवरात्रि के छठे दिन सफेद रंग का कपड़े पहनने से शुभ माना जाता है। आप मृणाल ठाकुर और मलाइका अरोड़ा के जैसा सूट पहन सकती हैं। सिंपल और खूबसूरत लुक देगा।

नवरात्रि के सातवें दिन गुलाबी रंग पहने यह बहुत शुभ होता है। आप करिश्मा तन्ना की तरह सिंपल सूट पहन सकती हैं। यह लुक आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगा।

नवरात्रि के आंठवे दिन आप हल्का नीला या आसमानी रंग के कपड़े पहने, ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा। आप हिना खान की तरह हल्के नीले रंग का लहंगा पहन सकती हैं। इसमें आप बहुत खूबसूरत दिखेंगी।

Next Story