Begin typing your search above and press return to search.

विधायक देवेंद्र यादव ने दी 8 लाख की लागत बने सामुदायिक भवन की सौगात

विधायक देवेंद्र यादव ने दी 8 लाख की लागत बने सामुदायिक भवन की सौगात
X
By NPG News

भिलाई 9 नवम्बर 2021। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भवन का लोकार्पण जो शिवाजी नगर खुर्सीपार मे स्थित है का आज रविवार को भिलाई नगर के लोकाप्रिय विधायक देवेंद्र यादव जी नें समाज के सैकड़ो गणमान्य लोगो की उपस्थिति मे किया l इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बहादुर जायसवारा व महासचिव कोमल प्रसाद नें मुख्य अतिथि मान देवेंद्र यादव जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया l तत्पश्चात मान देवेंद्र यादव जी ने फीता काट कर व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जला कर भवन का लोकार्पण किया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समाज की दशको पुरानी मांग थी जिसको पूरा किया गया, यह समाज देश प्रदेश की तरक्की मे आपना योगदान देता आया है परन्तु इस समाज के लिए सामाजिक कार्यक्रम के लिए कोई भवन नहीं था जिसको आज पूरा किया गया l इस कार्यक्रम को समाज के अध्यक्ष बहादुर जायसवारा ने सम्बोधित करते हुए भवन के लिए लम्बे संघर्ष को याद किया l महासचिव कोमल प्रसाद ने माननीय विधायक देवेंद्र यादव जी को उनके समाज के प्रति समर्पण के लिए कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि आप की वज़ह से समाज को भवन मिला है यह समाज सदैव इस कार्य को याद रखेगा लिए संचालन फूलर कश्यप व आभार राजेश सुमन ने किया l इस अवसर पर कवीर पंथ के संत कुमार साहेब, श्याम निवास, डी एन जायसवारा, नरेश चंद्र, गोविन्द कन्नौजिया, रामानंद राम, कमलेश कुमार, रामकिशन, बाबू लाल, नेत्र पाल, प्रदीप कुमार, धुरंधर राम मंजू प्रसाद कांति देवी, मति सुमित्रा, सनीचरी देवी, मति गायत्री देवी सहित सैकड़ो समाज के महिला परुष व बच्चे शामिल थे l

विधयक देवेंद्र यादव ने कहा, समाज की वर्षो पुरानी मांग थी,जो अब पूरी हो गई है। समाज की मांग को देखते हुए हमने पहल की है। यह समाज हमारे शहर,प्रदेश और देश के विकास में हमेशा सहयोगी रहा है। हमारा कर्तव्य है कि हम लगता समाज को मजबूत बनाने और हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे है। जब हम वार्ड दौरा करने गए थे तब समाज के लोगों ने समुदायिक भवन की मांग की थी। जिसके अनुरूप भवन निर्माण कर समाज को सौप दिया गया है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम समाज के लिए कुछ कर पाए।

Next Story