Begin typing your search above and press return to search.

Latest fashion kurtiyan: ये हैं लेटेस्ट फैशन की कुर्तियां , लेडीज़ दे रही हैं इनपर जान, आप भी कलेक्शन में कर सकती हैं शामिल

Latest fashion kurtiyan: ये हैं लेटेस्ट फैशन की कुर्तियां , लेडीज़ दे रही हैं इनपर जान, आप भी कलेक्शन में कर सकती हैं शामिल
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Latest fashion kurtiyan: कुर्तियां कल भी गर्ल्स और लेडीज़ की खास पसंद थीं और आज भी हैं। बात चाहे काॅलेज की हो, पार्टी की या फिर ट्रिप की,ये सबसे कंफर्टेबल पहनावों में से एक हैं। बदलते फैशन ट्रेंड्स के साथ आने वाले बदलावों पर लेडीज़ की नज़र हमेशा रहती है और वे इसे प्रायः फाॅलो भी करती हैं। हम यहां आपको लेटेस्ट फैशन कुर्तियों की झलक दिखा रहे हैं।आप अपने कलेक्शन में इन्हें जगह देकर किसी भी वक्त फटाफट रेडी होने के लिए निश्चिंत हो सकती हैं।


मस्टर्ड कलर थ्री पीस कुर्ती सैट

मस्टर्ड कलर का ये थ्री पीस ड्रेस लेटेस्ट फैशन में ट्रेंड कर रहा है। इस थ्री लेयर शरारा बेस पर शॉर्ट फ्रॉक स्टाइल टॉप इसे मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल टच दे रहा है। गर्ल्स के लिए ये इस टाइम के बेस्ट आउटफिट ऑप्शंस में से एक है।

सेक्विन फ्रंट स्लिट कुर्ती

सेक्विन वर्क में फ्रंट स्लिट कट वाली रेड कलर लॉन्ग कुर्ती सेम कलर पैंट के साथ पार्टीज़ की जान बनी हुई है। इसे पार्टी में काॅलेज गोइंग गर्ल्स या नई दुल्हन ही नहीं कोई भी लेडी पहन सकती है। इसके साथ अपनी एज और रोल के मुताबिक ज्वेलरी कैरी कीजिए और लूट लीजिए महफिल।

डार्क रेड हेवी वर्क शॉर्ट कुर्ती

अगर आप न्यूली वेड हैं, तो ये कलरफुल सूट केवल आपके लिए ही बना है। डार्क रेड हेवी वर्क शॉर्ट कुर्ती के साथ ऑलिव का डिसेंट कॉम्बिनेशन इतना कैची है कि बिना बताए ही हर कोई जान जाएगा कि नई दुल्हन आप ही हैं। इसके साथ हेवी इयरिंग्स और शादी का चूड़ा कैरी करना न भूलें। कॉलेज गर्ल्स पे भी ये पीस मस्त लगने वाला है।

पेस्टल कलर कुर्ती

अगर आप डिसेंट लुक प्रिफर करती हैं, तो ये शानदार सूट आपके लिए परफेक्ट है। इस सूट सेट की सबसे खास बात ये है कि यह एजलेस है यानी हर उम्र की महिला इसे बिना सोचे इसे कैरी कर सकती है। इसे पहन कर आप खूबसूरत और एलिगेंट ही लगने वाली हैं।

शाॅर्ट जैकेट कुर्ती

शाॅर्ट जैकेट वाली फुल लैंथ कुर्तियाँ इस समय गर्ल्स की खास पसंद बनी हुई हैं। अचानक डिसाइड हुई ग्रुप की पार्टी में जाना है तो फटाफट कुर्ती डाली। मनपसंद एक्सेसरीज़ एड की और पार्टी के लिए रेडी।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story