Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: डॉ. अन्नू सिंह द्वारा पीएचडी की उपाधि अर्जित कर कोरबा जिला को गौरवान्वित किया...

Korba News: डॉ. अन्नू सिंह द्वारा पीएचडी की उपाधि अर्जित कर कोरबा जिला को गौरवान्वित किया...

Korba News:  डॉ. अन्नू सिंह द्वारा पीएचडी की उपाधि अर्जित कर कोरबा जिला को गौरवान्वित किया...
X
By Gopal Rao

Korba News: कोरबा। डॉ. अन्नू सिंह जो वर्तमान में अग्रसेन कन्या महाविद्यालय जिला कोरबा में सहायक प्राध्यापक के पद पर वाणिज्य संकाय विभाग में कार्यरत हैं। वर्ष 2015 से कमला नेहरू महाविद्यालय जिला- कोरबा में सहायक प्राध्यापक के पद पर वाणिज्य संकाय विभाग में कार्यरत थी। इनकी स्कूली शिक्षा अग्रसेन कन्या हा.से. विद्यालय जिला कोरबा एवं उच्च शिक्षा गवर्नमेंट इंजीनियर विश्वेसरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, कोरबा से पूर्ण की। डॉ. अन्नू सिंह (बी.कॉम., एम.कॉम, बी.एड. पी.जी.डी.सी.ए. एवं बी.लिब.) की शिक्षा प्राप्त की है।

डॉ. अन्नू सिंह जो वर्ष 2019 से निरंतर रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत जिला कोरबा के असंगठित क्षेत्र में महिला श्रमिकों की स्थिति पर एक अध्ययन विषय का चयन कर डॉ. अनूप श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक के अधीन अध्ययन का उस पर शोध कार्य किया गया। शोध कार्य पूर्णोपरांत रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के Ref. No- SRU/Ph.D/2024/041 रायपुर, दिनांक 03.04.2024 के तहत पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर इस कोरबा जिला को गौरवान्वित किया गया।

पीएचडी की उपाधि अर्जित करने में इनके ससुर अर्जुन कुमार सिंह, सास सावित्री देवी एवं पति रणधीर कुमार सिंह का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। जो जिला कोरबा के थाना-दर्री क्षेत्र के साड़ा कालोनी में निवासरत है, डॉ. अन्नू सिंह के दो बच्चे है गौरव कुमार सिंह (पुत्र) उम्र 12 वर्ष और आरुषि सिंह (पुत्री) उम्र 09 वर्ष जिन्होनें अपनी माँ को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इनकी माँ इंदु सिंह एवं पिता विनय कुमार सिंह को अपनी पुत्री पर बहुत ही गौरव है। डॉ. अन्नू सिंह गृहणी का कार्य भार निभाते हुए यह उपाधि हासिल की है। इनके पति रणधीर कुमार सिंह पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक के पद पर डायल 112 सिविल लाईन जिला रायपुर में पदस्थ है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story