Begin typing your search above and press return to search.

कलिंगा विश्वविद्यालय ने स्थिति विश्लेषण, स्वोट विश्लेषण और प्रेजेंटेशन स्किल्स पर प्रतियोगिता का आयोजन किया

कलिंगा विश्वविद्यालय ने स्थिति विश्लेषण, स्वोट विश्लेषण और प्रेजेंटेशन स्किल्स पर प्रतियोगिता का आयोजन किया
X
By NPG News

रायपुर 20 जनवरी 2022। कलिंगा विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय ने हाल ही में एमबीए और एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए स्थिति विश्लेषण, स्वोट विश्लेषण और प्रेजेंटेशन स्किल्स पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक स्थिति को बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपने मनोस्थिति का विश्लेषण करके प्रस्तुतिकरण के बारे में अंतदृष्टि सीखी। स्थिति विश्लेषण कार्यक्रम ने सिखाया कि लोगों के बीच किसी भी गतिविधि को कैसे बढ़ावा दिया जाए। यह संचार कौशल के साथ-साथ प्रस्तुति कौशल में भी सुधार करता है। स्वोट को हिन्दी में ताकत, कमजोरियां, अवसर, और खतरे कहते है जो प्रतिस्पर्धी स्थिति का मूल्यांकन करने और रणनीतिक योजना विकसित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक ढ़ाचा है। स्वोट विश्लेषण विद्यार्थीयों के आतंरिक और बाहरी कारकों के साथ ही वर्तमान और भविष्य की क्षमता का आंकलन करता है। यह प्रतियोगिता छात्रों के कौशल विकास में वृद्धि के लिए बहुत ही उपयोगी जनक सिद्ध हुई। शैक्षणिक प्रकोष्ठ के तहत ऑनलाईन प्रेजेंटेशन स्किल्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस तरह की अतिरिक्त सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां हमारे छात्रों के आत्मविश्वास और भागीदारी कौशल को बढ़ाती है। इस प्रतियोगिता में किसी भी विषय को लोगों के बीच कैसे प्रस्तुत करना है उसे पीपीटी के माध्यम से सिखाया गया। सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाईन प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी-अपनी विषय वस्तु प्रस्तुत किये।

स्थिति विश्लेषण प्रतियोगिता का समन्वयक वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के डॉ. पारितोष दुबे और प्रोफे. प्राप्ति चोपड़ा थे इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. रूचि गुप्ता और प्रोफे. जी. दिव्या थे।

स्वोट विश्लेषण प्रतियोगिता के समन्वयक सहायक प्रोफे. प्रतिक्षा चिलमवार और सहायक प्रोफे. शिखा सिंह थे इस प्रतियोगिता के निर्णायक सहायक प्रोफे. सुश्री श्रेया श्रीवास्तव और सुश्री मरियम अहमद थे।

प्रेजेंटेशन स्किल्स प्रतियोगिता के समन्वयक सहायक प्रोफे. जी. दिव्या और सहायक प्रोफे. ए. नागा रमनी थे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. पारितोष दुबे रहे।

इन सभी कार्यक्रम में वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका सेठी शर्मा और अन्य संकाय के प्रोफेसर भी उपस्थित थे।

स्थिति विश्लेषण प्रतियोगिता में एमबीए और एम. कॉम प्रथम सेमेस्टर के सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें प्रथम स्थान एमबीए. प्रथम सेमेस्टर की प्रज्ञा जैन ने प्राप्त किया। इसी क्रम में द्वितीय स्थान पर एमबीए. प्रथम सेमेस्टर की अदिति चौधरी और आर्य अग्रवाल रहे तथा एमबीए. प्रथम सेमेस्टर की वंशिका अग्रवाल और प्रभात यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्वोट विश्लेषण प्रतियोगिता में सुमीत कुमार पॉल, आर्या सोनी, अंकुश मिश्रा और सौरव कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। इसी क्रम में राहुल चौधरी, श्याम सिंह, आस्था तिवारी, सलोनी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान और राजवीर शर्मा, अंबे कुमारी, गौरव देवांगन, ख्याति जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किये।

प्रेजेंटेशन स्किल्स प्रतियोगिता में बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की सुमन जेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अलीशा यादव बी.कॉम. और रूपाली ठाकुर बीबीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान और बीबीए प्रथम सेमेस्टर से अंबे कुमारी, गौरव देवांगन, ने तृतीय स्थान प्राप्त किये।

Next Story