Begin typing your search above and press return to search.
कालीचरण महाराज को रिमांड अवधि से पहले ही राजधानी पुलिस ने किया कोर्ट में पेश कुछ ही देर में न्यायिक हिरासत में भेजे जा सकते हैं कालीचरण

रायपुर 31 दिसंबर 2021। राजद्रोह तथा समुदाय विशेष को भड़काने और भावनाओं को आहत करने के मामले में अभियोगी कालीचरण महाराज उर्फ़ अभिजीत सराग को राजधानी पुलिस ने पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के एक दिन पहले ही कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस टीम ने कालीचरण महाराज से पूछताछ की है। पुलिस पूछताछ में कालीचरण महाराज से कोई विशेष जानकारी पुलिस को हासिल हुई हो ऐसी सूचना नहीं है। पुलिस पूछताछ में कालीचरण ने अपने आने रुकने और फिर खजुराहो जाने का ब्यौरा जरुर उपलब्ध कराया है। कालीचरण महाराज को रायपुर अदालत में पेश कर दिया गया है। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश जारी हो सकते हैं।
Next Story
