Begin typing your search above and press return to search.
कोयला मंत्रालय सयुंक्त सचिव विस्मिता तेज ने गेवरा क्षेत्र व कुसमुंडा क्षेत्र का निरीक्षण किया... महाप्रबंधकों से चर्चा भी की...

बिलासपुर 6 अप्रैल 2022। कोयला मंत्रालय, सयुंक्त सचिव विस्मिता तेज ने गेवरा क्षेत्र एवं कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधको एसके मोहंती एवं संजय मिश्रा से संक्षिप्त चर्चा की। इसके बाद कुसमुंडा खदान का निरीक्षण भी किया। जहाँ CHP, SILO एवं कोल स्टॉक तथा कोल क्रशिंग का अवलोकन किया।
तद्उपरांत गेवरा खदान का निरीक्षण किया। जहाँ SILO, CHP का अवलोकन किया संयुक्त सचिव ने दोनों खदानों के Mine Development कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उक्त कार्यों में तेज़ी लाने एवं समयानुरूप पूर्ण करने हेतु दिशा-निर्देशित किया।
Next Story
