जनसंपर्क संचालनालय में डीपीआर सौमिल चौबे ने किया ध्वजारोहण...

जनसंपर्क संचालनालय में डीपीआर सौमिल चौबे ने किया ध्वजारोहण...
X

Independence Day 2023 : रायपुर 15 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

चौबे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा एवं संजीव तिवारी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags

Next Story