Begin typing your search above and press return to search.

Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार लगाएं भोग और करें मंत्र जाप, मिलेगी हर तरफ सफलता

Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार लगाएं भोग और करें मंत्र जाप, मिलेगी हर तरफ सफलता
X
By NPG News

रायपुर I श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है और इसे हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में आंठवा अवतार लिया था.।देश के सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से इस त्योहार को मनाया जाता है। इस दिन बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग अपनी श्रद्धानुसार दिनभर व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हैं। अगर इस जन्माष्टमी आप भी अपनी राशि के अनुसार श्रीकृष्ण की पूजा मंत्र जाप और भोग लगाते है तो हर दुख दूर होगा।

राशि के अनुसार मंत्र जाप

मेष- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कमलनाथाय नम:' का जाप करें।इससे दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है। साथ ही मानसिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

वृषभ- श्री कृष्ण के अष्टक का पाठ करें।ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

मिथुन- श्री कृष्ण को तुलसी अर्पित करें और 'ॐ गोविन्दाय नम:' मं‍त्र का जाप करें। इससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।

कर्क- श्री कृष्ण को सफेद गुलाब अर्पित करें और राधाष्टक का पाठ करें। इससे श्रीकृष्ण की विशिष्ट कृपा मानी जाती है। साथ ही इन्हें हर कार्य में सफलता भी मिलती है।

सिंह- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नम:' का जाप करें। इससे आपके मान-सम्मान में काफी वृद्धि होगी।

कन्या- श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का ध्यान कर 'ॐ देवकी-नंदनाय नम:' का जाप करें।इससे भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

तुला- श्री कृष्ण का ध्यान कर 'ॐ लीला-धराय नम:' का जाप करें।इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक- वराह भगवान का ध्यान कर 'ॐ वराह नम:' का जाप करें। जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी।

धनु- श्री कृष्ण के गुरु रूप का ध्यान कर 'ॐ जगद्‍गुरुवे नम': का जाप करें।इससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही आर्थिक लाभ के योग भी बनते हैं।

मकर- श्री कृष्ण के सुदर्शनधारी स्वरूप का ध्यान कर 'ॐ पूतना-जीविता हराय नम:' का जाप करें।इससे जीवन में ढेर सारी खुशीयां आती हैं।

कुंभ- श्री कृष्ण के दया रूप का ध्यान कर 'ॐ दयानिधाय नम:' का जाप करें।इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन- श्री कृष्ण के नटखट रूप का ध्यान कर 'ॐ यशोदा-वत्सलाय नम:' का जाप करें।इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

जन्माष्टमी पर राशि अनुसार भोग

जन्माष्टमी के दिन मान्यता है कि लोग कृष्ण कन्हैया को छप्पन भोग चढ़ाते हैं। लेकिन भगवान कृष्ण को सबसे अधिक पसंद माखन मिश्री, पंचामृत और पंजीरी होती है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण को जो प्रसाद चढ़ाया जाता है उस भोग को बाल भोग कहा जाता है। कहा जाता है कि परिवार की सुख शांति के लिए श्रीकृष्ण के समक्ष सच्चे ह्रदय से जो मांगे वो पूरा होगा।

दूध से भगवान कृष्ण की पूजा

मेष इस राशि के जातक के पंचामृत से श्रीकृष्ण की उपासना करें तो लाभ होगा। जातक के हर काम पूरे होंगे और प्रेम संबंधों में चल रही परेशानी दूर होंगी। गाय के दूध से भगवान कृष्ण की पूजा करें।

सफेद मक्खन का भोग

वृषभ राशि इस राशि के जातकों के जीवन में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी । इस राशि के जातक कृष्ण भगवान को सफेद मक्खन का भोग जरूर लगाएं। श्रीकृष्ण को सफेद रंग काफी प्रिय है और राशि के स्वामी शुक्र भी इस रंग से काफी प्रसन्न होते हैं।

भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग

मिथुन इस राशि के जातक के मन में चल रही हर इच्छाएं पूर्ण होंगी सभी काम पूरे होंगे। जातक भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं। गन्ने के रस से प्रभु का अभिषेक कर सकते हैं।

दूध में तुलसी डालकर भगवान कृष्ण को भोग

कर्क इस राशि के जातक के जीवन में चल रही कठिनाइयां दूर होंगी। जातक दूध में तुलसी डालकर भगवान कृष्ण को भोग लगाएं। कच्चे दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक जरूर करें।

बर्फी का भोग

सिंह इस राशि के जातक के शादी की समस्या खत्म होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जन्माष्टमी के दिन जातक गुलाब के शरबत से भगवान का अभिषेक करें, श्रीकृष्ण को झूला जरूर झुलाएं और केसर की बर्फी का भोग लगाएं।

श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग

कन्या जन्माष्टमी के दिन इस राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग लगाएं और गन्ने के रस से कान्हा का अभिषेक करें।

लस्सी से श्रीकृष्ण का अभिषेक

तुला इस राशि के भगवान कृष्ण को सफेद मक्खन का भोग लगाएं। लस्सी से श्रीकृष्ण का अभिषेक करें।जातक अगर जन्माष्टमी पर व्रत उपवास करते हैं तो धन संबंधी परेशानी दूर होंगी। रुपए-पैसों को लेकर चिंताएं दूर होंगी।

पंचामृत से अभिषेक

वृश्चिक इस राशि के जातक के जन्माष्टमी पर पूजा का शीघ्र पल मिलेगा। इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को गाय के दूध से भोग लगाएं। पंचामृत से उनका अभिषेक करें।

बेसन की बर्फी का भोग

धनु इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन शुभ समाचार मिलेंगे। अपनों से दूरी और वाद-विवाद खत्म हो सकता है। इस दिन जातक श्रीकृष्ण को बेसन की बर्फी का भोग जरूर लगाएं। हल्दी और दूध से बाल गोपाल का अभिषेक करें।

कृष्ण भगवान को झूला झुलाएं

मकर इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को झूला झुलाएं। गंगाजल से कृष्ण का अभिषेक करें। पढ़ाई-लिखाई में बेहतर करेंगे। एकाग्रता बढ़ेगी और करियर में तरक्की मिलेगी।

देशी घी की मिठाई से कन्हैया को भोग

कुंभ इस राशि की जातक जन्माष्टमी पर देशी घी की मिठाई से कन्हैया को भोग लगाएं। पंचामृत से उनका अभिषेक करना ना भूले। घर में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों का भाग्योदय होग।

व्यापार में सफलता मिलेगी

मीन इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर बेसन की बर्फी से श्रीकृष्ण को भोग लगाएं। केसर युक्त दूध से उनका अभिषेक करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और बड़े कष्ट दूर होंगे।

Next Story