Begin typing your search above and press return to search.

भर्ती स्थगित: आज से शुरू होने वाली मेडिकल ऑफिसर के 443 पदों पर भर्ती के लिये इंटरव्यू स्थगित

भर्ती स्थगित: आज से शुरू होने वाली मेडिकल ऑफिसर के 443 पदों पर भर्ती के लिये इंटरव्यू स्थगित
X
By NPG News

रायपुर 23 नवम्बर 2021। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा आज से शुरू होने वाली मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिये दस्तावेज सत्यापन व भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। यह रोक आगामी आदेश तक के लिये होगी। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा चिकित्सा अधिकारी के 443 पदों पर भर्ती के लिये आवेदन मंगाए थे। जिसके लिये 23 नवम्बर से 27 नवम्बर तक इंटरव्यू व दस्तावेज सत्यापन होने थे। हाईकोर्ट के आदेश की वजह से संचालनालय द्वारा प्रक्रिया को आगामी आदेश तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। इनकी नियुक्तियां जिला अस्पतालों से ले कर सीएचसी व पीएचसी तक मे होंगी।

Next Story