Begin typing your search above and press return to search.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान तो इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में क्या है आपका ख्याल, दो घंटे में फुल चार्ज के बाद चलेगी 1200 किमी, भारत में यहां लगेगा प्लांट

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान तो इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में क्या है आपका ख्याल, दो घंटे में फुल चार्ज के बाद चलेगी 1200 किमी, भारत में यहां लगेगा प्लांट
X
By NPG News

मुंबई, 14 अक्टूबर 2021। पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने गाड़ियों के शौकीनों के सामने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। नई-नई गाड़ियों के शौकीन इलेक्ट्रिक कार की ओर देखते हैं पर समस्या चार्जिंग की आती है। बार-बार चार्जिंग कौन कर पाएगा। इसी समस्या का हल निकाला है यूएस की कंपनी ट्राइटन ने। यूएस की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ट्राइटन ने H इलेक्ट्रिक SUV पेश की है। आप सोच रहे होंगे कि चार्जिंग के लिए खास क्या है तो बता दें कि दो घंटे चार्ज करने पर 1200 किलोमीटर चलेगी, वह भी महज 2.9 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता के साथ। 7 कलर ऑप्शन के साथ कंपनी यह मॉडल लांच करने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक अभी से ही 2.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 18 हजार करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं। तेलंगाना के जाहिराबाद में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी में है। भारत के साथ ही बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में भी कारों का प्रोडक्शन करेगी।

3302 एमएम का व्हीलबेस, आसानी से बैठ जाएंगे 8 लोग

कंपनी के मुताबिक इस एसयूवी में 200 kWh बैटरी पैक के एक सेट से पॉवर लेता है, जिसमें हाईपर चार्ज का ऑप्शन होता है। इसके जरिए दो घंटे में ही चार्ज किया जा सकता है। कार की लंबाई 5690mm, ऊंचाई 2057mm और चौड़ाई 1880mm है। इसका व्हीलबेस करीब 3302mm है। इसकी लंबाई 18 फीट से भी ज्यादा है। इसमें 8 लोग आसानी से बैठ जाएंगे।

Next Story