Begin typing your search above and press return to search.

गट्टासिल्ली केंद्र प्रभारी किए गए बर्खास्त... धान उपार्जन में लेट लतीफी और अव्यवस्था बनी वजह

गट्टासिल्ली केंद्र प्रभारी किए गए बर्खास्त... धान उपार्जन में लेट लतीफी और अव्यवस्था बनी वजह
X
By NPG News

धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अव्यस्था को देख जताई थी गहरी नाराजगी

धमतरी 17 दिसम्बर 2021। नगरी वनांचल के गट्टासिल्ली धान खरीदी उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों कलेक्टर पी एस एल्मा ने गट्टासिल्ली उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते वक्त उन्होंने धान खरीदी में अव्यवस्था और लेट लतीफी को देख गहरी नाराजगी जताई और फड़ प्रभारी पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंजीयक सहकारी समिति पीतांबर ठाकुर को दिए। ठाकुर ने तत्काल समिति के प्राधिकृत अधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया। इस पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी ने फड़ प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने कहा। मगर फड़ प्रभारी ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले भी संचालक मंडल द्वारा इनके काम से असंतुष्ट होकर दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन फड़ प्रभारी ने उनका भी जवाब नहीं दिया। ठाकुर से मिली जानकारी के मुताबिक फलस्वरूप गट्टासिल्ली फड़ प्रभारी अजय कुमार सूरी को समिति के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है।

Next Story