Excellence Award: जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. "एक्सीलेंस अवार्ड" से सम्मानित...

X
By - Gopal Rao |7 April 2024 5:07 PM IST
Excellence Award: जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. "एक्सीलेंस अवार्ड" से सम्मानित...
Excellence Award: रायपुर। टाटा व्यवसायिक वाहनों के अधिकृत विक्रेता जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. ने वित्तीय वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में पश्चिमी क्षेत्र में सर्वाधिक टाटा मैजिक वाहनों के विक्रय का नया कीर्तिमान रचा है। विगत दिनों मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में टाटा मोटर्स लि. के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कौल तथा गिरीश वाघ (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) ने इस उपलब्धि के लिए जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित काले को "एक्सीलेंस अवार्ड" प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. टाटा मोटर्स की छत्तीसगढ़ राज्य की सर्वाधिक पुरानी एवं वृहत डीलरशिप है।
Next Story
-
Home
-
Menu
