Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय बजट से कर्मचारी हुए निराश

केंद्रीय बजट से कर्मचारी हुए निराश
X
By NPG News

रायपुर 1 फरवरी 2022। देश भर में NPS कर्मचारी नवीन पेंशन योजना में सेवा निवृति के बाद पर्याप्त मासिक पेंशन तय नही होने से सामाजिक कल्याण व सुरक्षा नही मिलने के कारण नवीन पेंशन योजना का विरोध कर रहे है, उन्हें पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू करने की उम्मीद थी किन्तु पुरानी पेंशन लागू करने का निर्णय नही लिया गया, जब वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन देश मे लागू किया गया तो वन नेशन, वन पेंशन, पुरानी पेंशन क्यो नही,?

साथ ही कर्मचारियों के लिए 2 लाख 50 हज़ार रुपये तक राशि आयकर में मुक्त है इसे बढ़ाकर 5 लाख तक किये जाने की उम्मीद कर्मचारी कर रहे थे, परन्तु इस सीमा में कोई बढ़ोत्तरी नही की गई, इसके अलावा EWS (आर्थिक रूप से पीछे सामान्य वर्ग) के लिए वार्षिक आय 8 लाख रुपये की सीमा है इसे बढ़ाकर 12 लाख किये जाने की उम्मीद थी, यह भी नही किया गया, कुल मिलाकर केंद्रीय बजट कर्मचारियों के लिए निराशाजनक है।

Next Story