Begin typing your search above and press return to search.

जंगल सफारी के दौरान शौच करते कमोड के भीतर छुपा कोबरा ने डस लिया, टुरिस्ट का काटना पड़ा नाजुक अंग

जंगल सफारी के दौरान शौच करते कमोड के भीतर छुपा कोबरा ने डस लिया, टुरिस्ट का काटना पड़ा नाजुक अंग
X
By NPG News

केपटाउन, 1 दिसंबर 2021। जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे एक विदेशी टुरिस्ट को जहरीले कोबरा ने डंस लिया। इस सांप का जहर इतना तेज था कि उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करने के बावजूद पर्यटक के पेनिस (लिंग) को काटना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि जहर का प्रभाव इतना तेज था कि तीन घंटे में ही मरीज का पेनिस गलने लगा, जिसे काटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 47 साल का नीदरलैंड का टूरिस्ट दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में सैर-सपाटे के लिए आया था। नेचर रिजर्व में घूमने के दौरान वह टूरिस्ट जंगल के बीचोंबीच बने एक शौचालय का इस्तेमाल करने गया। इस दौरान कमोड के अंदर पहले से मौजूद जहरीले कोबरा ने पर्यटक के लिंग पर काट लिया। चिल्लाने के बाद जंगल सफारी के गार्ड और दूसरे कर्मी सहायता के लिए पहुंचे।

घटना वाली जगह से सबसे नजदीकी अस्पताल की दूरी 350 किलोमीटर की थी। सांप काटने के बाद टूरिस्ट को अपने पेनिस में काफी तेज जलन महसूस हुई, थोड़ी ही देर में उसमें सूजन हो गई और पूरा अंग ही नीला पड़ गया। जंगल सफारी के अधिकारियों ने बताया, यह विशेष तरह का कोबरा था, जो बेहद जहरीला होता है। टाईम पर प्राथमिक उपचार मिल जाने की वजह से टुरिस्ट की जान बच गई। दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में उस टूरिस्ट को इमरजेंसी ट्रीटमेंट दी गई, लेकिन पेनिस के टिश्यू के गलने और जहर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए उसे काटना पड़ा। 7 दिन के इलाज के बाद उस डच नागरिक को नीदरलैंड वापस भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उस व्यक्ति के गले हुए टिशू को उसके कमर से निकाले गए टिशू की मदद से दोबारा बनाने की कोशिश की। डॉक्टरों ने इन टिशूज की मदद से उस व्यक्ति के पेनिस की काफी मरम्मत कर दी।

Next Story