Begin typing your search above and press return to search.

Deputy CM Arun Sao: विधानसभा की समृद्धि और विकास को नई गति देने उप सीएम अरुण साव का होगा नगर आगमन

Deputy CM Arun Sao: 9 जनवरी को पंडरिया में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का होगा नगर आगमन

Deputy CM Arun Sao: विधानसभा की समृद्धि और विकास को नई गति देने उप सीएम अरुण साव का होगा नगर आगमन
X
By Gopal Rao

Deputy CM Arun Sao: कबीरधाम। 9 जनवरी को पंडरिया नगर में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्रीअरुण साव का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर उनके मुख्य आतिथ्य में पीएम स्वामी आत्मानंद स्कुल मैदान में सुबह 10 बजे से नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। विधायक भावना बोहरा ने बताया की हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि 9 जनवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव का आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा पंडरिया विधानसभा वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। उनके आगमन व स्वागत को लेकर तैयारियां जारी है और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार विवेक शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है और मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता को भी आमंत्रित करती हूँ की वे इस कार्यक्रम में जरुर पधारें।

भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इन विकास कार्यों से विधानसभा वासियों को सुविधा मिल रही रही है वहीं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। पंडरिया विधानसभा में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण और सामुदायिक संरचनाओं से जुड़े विभिन्न कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन कार्यों का लोकार्पण करते हुए उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, वहीं कई नई योजनाओं का भूमिपूजन कर भविष्य के विकसित पंडरिया की आधारशिला रखी जाएगी।

भाजपा सरकार के लिए विकास, सुशासन और जनकल्याण केवल वादे नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली विकास यात्रा हैं। अरुण साव का आगमन पंडरिया विधानसभा के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केंद्र एवं राज्य में भाजपा के मजबूत नेतृत्व के कारण क्षेत्र के लिए लगातार नई सौगातें मिल रही हैं और अधूरे कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा और पंडरिया विधानसभा को विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करेगा।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुशासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित पंडरिया विधानसभा विगत 2 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। गांव–गांव में बेहतर सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम है। किसी भी देश की प्रगति का रास्ता गाँव के विकास से होकर गुजरता है।

इसी उद्देश्य से हम ग्रामीण स्तर पर हर गाँव-गाँव और घर-घर सुविधाओं एवं योजनाओं का विस्तार कर रहें हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण महिलाओं और किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा सरकार के विकास के संकल्प को मजबूत करें और पंडरिया के उज्ज्वल भविष्य की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनें।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story