Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर निगम द्वारा स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलाॅजी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता को मिलेगा पुरस्कार...

बिलासपुर निगम द्वारा स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलाॅजी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता को मिलेगा पुरस्कार...
X
By NPG News

बिलासपुर 11 जनवरी 2022। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का आगाज़ हो चुका है और हर बार की तरह इस बार भी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र शासन द्वारा सर्वेक्षण में नई चीज़ जोड़ी गई है "स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज। इस चैलेंज के तहत नागरिकों, संस्था, एनजीओ और विभिन्न नागरिक समूहों से कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान के लिए इनोवेटिव आइडिया और टेक्नोलॉजी मंगाया जा रहा है। जिसके तहत सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव आइडिया को पुरस्कृत किया जाएगा, सर्वेक्षण में निकायों को इसके लिए अलग से नंबर भी प्रदान किया जाएगा । नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा भी इस चैलेंज के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तथा बिलासपुर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बेहतर टेक्नोलॉजी भेजने वाले को निगम द्वारा अलग से पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता के अंतर्गत चार विषयों पर प्रतिभागियों को नवाचार टेक्नोलॉजी जमा करना है। पहला है साफ-सफाई के कार्य को किस प्रकार से और बेहतर बनाया जा सकता है, दूसरा है ज़ीरो डंप यानी कचरे का उचित निपटान और उसका पुनर्उपयोग। तीसरा है "प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट" इसमें प्लास्टिक का शहर में कम उपयोग और पुनर्उपयोग, चौथा "ट्रांसपेरेंसी" इसमें सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय का स्वच्छ एवं उचित प्रबंधन,घरों से निकलने वाले मल एवं दूषित जल का उपचार। स्वच्छता के इन सभी क्रियाकलापों में इनोवेटिव आइडिया और टेक्नोलॉजी प्रतिभागियों से निगम ने आमंत्रित किया है।

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा।

नगर पालिक निगम द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को अपने तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा

Next Story