Begin typing your search above and press return to search.

मुख्य अभियंताद्वय कुलकर्णी एवं गुप्ता को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई...पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने किया सम्मानित

मुख्य अभियंताद्वय कुलकर्णी एवं गुप्ता को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई...पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने किया सम्मानित
X
By NPG News

रायपुर, 31 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में मुख्य अभियन्ताव्दय (भंडार एवं क्रय-उत्पादन) एवी कुलकर्णी एवं (परियोजना-वितरण कंपनी) विकास कुमार गुप्ता को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद (आईएएस) ने उन्हें सेवानिवृत्ति के पश्चात् दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्हें पावर कंपनी की ओर से प्रतीकात्मक भेंट, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी।।

पॉवर कंपनी के डगनिया स्थित सेवाभवन में आयोजित समारोह में मुख्यालय मुख्य अभियंता कुलकर्णी एवं गुप्ता को सभी अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण हर्ष गौतम (वितरण), राजेश वर्मा (ट्रेडिंग) एवं एस. डी. तेलंग (ट्रांसमिशन) सहित कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। चेयरमेन आनंद ने कहा कि सेवा यात्रा के दौरान मिली जिम्मेदारियों का कुलकर्णी एवं गुप्ता ने बखूबी निर्वहन किया। कंपनी हित में उन्हें जो लक्ष्य दिये गए उसे अपनी बेहतर कार्यशैली से हासिल किया और अच्छी कार्यसंस्कृति विकसित की।

कुलकर्णी एवं गुप्ता ने अपने अनुभव साझा किये। दोनों अधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस पॉवर होल्डिंग कंपनी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में अनुभाग अधिकारी ईश्वर प्रसाद शरपा को विदाई दी गई, जिसमें कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनोज कुमार खरे एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर ए श्रीनिवास राव ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल व सहायक प्रकाशन अधिकारी अनामिका मंडावी ने किया।

Next Story