Begin typing your search above and press return to search.

मंत्री के करीबी का हंगामा: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान मंत्री के करीबी ने माहौल खराब करने की कोशिश, मगर अफसरों के सख्त तेवर के आगे पड़े ठंडे

मंत्री के करीबी का हंगामा: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान मंत्री के करीबी ने माहौल खराब करने की कोशिश, मगर अफसरों के सख्त तेवर के आगे पड़े ठंडे
X
By NPG News

कोरबा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान मंत्री समर्थक ने कलेक्टर और अन्य अफसरों की मौजूदगी में जमकर हंगामा मचाया। मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी विकास सिंह ने दर्री के अगारखार में राजीव युवा मितान क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया, जबकि मौके पर पहले ही जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ऐसी स्थिति देखकर कलेक्टर संजीव झा ने नाराजगी जताई। जानकारी के मुताबिक मौके पर राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक श्यामनारायण सोनी मौजूद थे। जबकि जिला कांग्रेस महामंत्री विकास सिंह के पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन गई।

सीएम भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलों को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब के स्तर पर आयोजन होंगे। इसके बाद क्रमश: ब्लॉक, जिले व राज्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में दर्री के अगारखार में आयोजन किया गया था। इसमें कलेक्टर संजीव झा, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, एएसपी अभिषेक वर्मा आदि पहुंचे थे।

कार्यक्रम के लिए जो निर्धारित समय तय किया गया था, उस पर आयोजन शुरू हुआ, तभी विकास सिंह पहुंचे। मंत्री के करीबी होने की धौंस दिखाकर विकास ने जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगा दिया। जानकारी के मुताबिक सभी जनप्रतिनिधियों को आयोजन के संबंध में पूर्व में सूचना दी गई थी। इसके बाद भी विकास ने अपने ही दल के लोगों को लेकर कई टिप्पणियां की। इस बात पर जब कलेक्टर ने नाराजगी जताई तो विकास ने आरोप प्रत्यारोप बंद किया। मगर कलेक्टर संजीव झा और नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के सख्त तेवर दिखाने पर मंत्री के करीबी ठंडे पड़ गए।

जिला बदर का हुआ था आदेश

मंत्री जयसिंह के करीबी विकास के खिलाफ कोरबा कलेक्टर ने जिलाबदर का आदेश जारी किया था। इस साल जून महीने में कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया था और कोरबा के साथ साथ जिले की सीमा से लगे 8 जिलों से एक साल के लिए बाहर जाने का आदेश था। हालांकि कुछ ही दिनों में इस मामले में हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया था।




Next Story