Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 26 July 2022 ka rashifal: मेष, वृष, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, इन राशियों को रहना होगा सावधान...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 26 July 2022 ka rashifal - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 26 जुलाई मंगलवार

तिथि - त्रयोदशी 06:46 PM तक उसके बाद चतुर्दशी

नक्षत्र- - आर्द्रा 04:09 AM, July 27 तक

योग- हर्षण

राहुकाल - 03:50 PM से 05:29 PM तक

चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा ।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन जातक के लिए बढ़िया और खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में विरोधी आपका बुरा करेंगे, सतर्कता बरतें। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। अपनों का प्यार और सहयोग पाने में आज सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लें। विवाह संबंध बनेंगे । यात्रा के योग बन रहे हैं, व्यवसायिक यात्रा में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग - क्रीम

आज का मंत्र- कुत्तों को खाना खिलाएंगे तो लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। किसी भी काम में सफलता हासिल करेंगे। नए संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। व्यवसाय और नौकरी में मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ सकता है।जातक बाहर जाने बचें और सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- हरी चीजों का दन जरूरतमंद लोगों को करें धन की कमी नहीं होगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वाणी पर संयम और धैर्य से काम लें । आय में बढ़ोतरी होगी। पढाई में जातक को सफलता मिलेगी। व्यवसाय की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – सुंदरकांड का पाठ करें परेशानी दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए दिन बढ़िया नहीं है। कहीं से अशुभ समाचार मिलेगा। किसी अपने के खोने से मन अशांत रहेगा। अभी भी सतर्कता बरतें। खुद की सेहत का ख्याल रखें। व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध में बात बनेगी। आय के साधन बनेंगे। नौकरी के लिए नए अवसर मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- हल्का पीला

आज का मंत्र- हनुमान जी के नाम का उच्चारण करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के प्रेम संबंधों के मामले में अच्छा नहीं रहेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात या लंबी बात होगी। सेहत का ख्याल रखें और बाहर ना जाएं।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शिवजी के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें, समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। धर्म रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों और परिवार से संबंध मजबूत रहेंगे। व्यवसाय में निवेश से फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। बच्चों का ख्याल रखें बाहर ना जाने दें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- लाल रंग के कपड़े पहने या दान दें, लाभ होगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नई और अच्छी नौकरी मिलेगी, इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा। संबंधों में अनबन खत्म होगी। विवाद से दूर रहकर तालमेल बनाने की कोशिश करें। किसी अपने के जाने की खबर से अंदर से टूट जाएंगे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज लाल रंग का कपड़ा पहने लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा, लेकिन जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में भी भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। जातक को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। समाज में आज मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- सुंदर कांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले नौकरी में परेशानी होगी,लेकिन व्यवसाय अच्छा चलेगा।किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा।साथ ही धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- घड़ा दान करने से भाग्य चमकेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। धन संबंधी मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। मां लक्ष्मी का आशीवार्द लेकर काम करेंगे तो काम बनेगा। प्यार और रोमांच से भरा दिन जीवनसाथी के साथ रहेगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या प्रमोशन हो सकता है।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- लड्डू बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले दोस्तों से मुलाकात करेंगे जो लाभवर्धक रहेगा।जातक को आज व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ खुश रहेंगे, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां लगी रह सकती है। बाहर जाने से बचें और घर में ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें। नौकरी में सहयोगियों से अनबन हो सकती है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- , छोटी कन्या को खीर खिलाने से समृद्धि बढती है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज पूरी तरह से फोकस होकर काम करेंगे तो कई बेहतरीन मौके हाथ लगेंगे। किसी से भी विवाद करने से बचें। जातक को आज परिवार का सहयोग मिलने का योग है। साहित्यकार लेखकों और कलाकारों को योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा । सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। जातक किसी से भी लेन-देन से बचें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- जरूरतमंदों दवा भोजन का दान करने शुभकारी है।

Next Story