Begin typing your search above and press return to search.
केंद्र ने उसना चावल लेने से किया इंकार: मुख्यमंत्री बघेल ने कहा - "मंत्री नहीं सून रहे हैं तो प्रधानमंत्री जी के पास जाएँगे.. पहले लेते थे तो अब क्यों नहीं ले रहे.."

रायपुर,13 नवंबर 2021। उसना चावल को लेने से केंद्रीय सरकार ने इंकार कर दिया है। केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बीच दूरभाष पर हुए संवाद में केंद्र सरकार ने यह कहते हुए असमर्थता जताई
"हमारे पास उसना चावल ओव्हर स्टॉक है.. हम बिलकुल नहीं ले सकते"
केंद्र सरकार की सीधी ना से राज्य के किसान और राईसमिलर्स दोनों को परेशानी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की इंकार की सूचना पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा
"कहाँ जाएँगे राज्य के किसान. मिलर्स.. केंद्र पहले लेता थे और अब नहीं ले रहे हैं.. ठीक है मंत्री नहीं सून रहे हैं तो प्रधानमंत्री के पास जाएँगे..प्रधानमंत्री जी को बताएँगे"
Next Story
