Begin typing your search above and press return to search.

धनतेरस पर केवल 1 रुपये में खरीदें सोने का सिक्का, जानें क्या है ऑफर..

धनतेरस पर केवल 1 रुपये में खरीदें सोने का सिक्का, जानें क्या है ऑफर..
X
By NPG News

नई दिल्ली 31 अक्टूबर 2021. हर साल दिवाली से पहले धनतेरस पर खरीदारी की खूब धूम रहती है. इस मौके पर सोना या चांदी खरीदने की भी परंपरा रही है. वैसे कोरोना महामारी और महंगाई के बीच आम लोगों के लिए सेना खरीदना मुश्किल साबित हो सकता है. ऐसे में डिजिटल गोल्ड खरीदना भी एक स्मार्च और अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए ज्यादा जेब भी ढीली नहीं करनी होगी और केवल एक रुपये में आप इसे खरीद सकते हैं.

कई डिजिटल पेमेंट कंपनियां जैसे पेटीएम, गुगल पे , फ़ोन पे ने की तरह के आकर्षक ऑफर निकाले हैं. इसके अलावा HDFC Bank Securities और मोतीलाल ओसवाल नें भी डिजिटल गोल्ड खरीदने के शानदार ऑफर निकाले हैं. आजकल डिजिटल गोल्ड खरीदने का रुझान बढ़ता जा रहा है. आम तौर पर धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है और इसे नई खरीदारी करने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है. लोगों का मानना है कि पीली धातु या चांदी में निवेश करने से समृद्धि आती है. इस साल धनतेरस 2 नवंबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा.

कहां मिलेगा 1 रुपये में सोने का सिक्का?

बता दें कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई मोबाइल वॉलेट जैसे पेटीएम, गूगल पे, फोन पे त्योहारों के दौरान सिर्फ 1 रुपये में 99.99 फीसदी शुद्ध प्रमाणित सोने की बिक्री करते हैं. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक सिक्योरिटीज या मोतीलाल ओसवाल के ग्राहक भी डिजिटल सोना खरीद सकते हैं.

कैसे करें खरीदारी?

सबसे पहले गूगल पे अकाउंट खोलें.

नीचे स्क्रॉल करें और गोल्ड विकल्प चुनें.

एक छोटा सा भुगतान करें और अपना डिजिटल सोना खरीदें.

आपकी खरीदारी पर 3 फीसदी GST भी लगाया जाएगा.

आपका सोने का सिक्का मोबाइल वॉलेट के गोल्ड लॉकर में सुरक्षित रहेगा.

आप सोने को बेच, डिलीवर या उपहार में भी दे सकते हैं.

अगर आप सोना बेचना चाहते हैं तो सेल बटन पर क्लिक करें.

अगर आप इसे गिफ्ट करना चाहते हैं तो गिफ्ट बटन पर क्लिक करें.

अगर आप इस गोल्ड की डिलीवरी घर पर चाहते हैं तो आपके कम से कम आधा ग्राम का डिजिटल गोल्ड जरूर खरीदना पड़ेगा.

Next Story