कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर में बीबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए ब्रांडिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर 28 अक्टूबर 2021। कलिंगा विश्वविद्यालय एक ऐसा वैश्विक संस्थान है जो नवीनतम शोध एवं अपने छात्रों के सर्वांगिण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है। बीबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए 18 और 19 अक्टूबर 2021 को वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय द्वारा प्रायोगिक शिक्षण गतिविधि के अन्तर्गत मशरूम, नेल कटर, बूट पाॅलिश जैसे उत्पादों की ब्रांडिंग की आॅनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को ब्रांडिंग के महत्व को समझाना और उन्हें विभिन्न ब्रांडिंग टूल एवं इनके प्रयोग के बारे जागरूक करना था।
छात्रों को मशरूम उत्पाद, नेल कटर, बूट पाॅलिस आदि के विश्लेषण एवं उनकी विशिष्टता को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुती दी। कार्यक्रम की प्रभारी वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की सहायक प्रोफेसर श्रिया त्रिपाठी एवं श्रेया श्रीवास्तव थीं। वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता डाॅ. मोनिका सेठी शर्मा और अन्य संकाय के सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता डाॅ. मोनिका सेठी शर्मा ने इस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को मशरूम, नेल कटर, बूट पाॅलिस ब्रांडिंग के महत्वपूर्ण घटकों के बारे में विस्तार से बताया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिए।
इस प्रतियोगिता की निर्णायक वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की सहायक प्रोफेसरअनुश्री श्रीवास्तव थी। जिन्होंने समापन सत्र के दौरान परिणाम घोषित किये। प्रथम पुरस्कार सानिया देवांगन और निशांत कश्यप तथा द्वितीय पुरस्कार आयुषा चक्रवर्ती और मिलिंद जैन को प्राप्त हुए।
