Begin typing your search above and press return to search.

बीरगांव नगर निगम ने अछोली में आयोजित किया PM आवास मेला, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित...

PM Awaas Mela: हितग्राहियों को मिली आवेदन प्रक्रिया की जानकारी, लिए गए आवेदन

बीरगांव नगर निगम ने अछोली में आयोजित किया PM आवास मेला, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित...
X
By Gopal Rao

PM Awaas Mela: रायपुर/ बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में निगम क्षेत्र अछोली में “पीएम आवास मेला (शहरी) 2.0 सह आबादी सर्वेक्षण शिविर ”का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

एक दिवसीय इस आवास मेले में बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

इस मेले में बीरगांव नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों की आवास से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान आबादी क्षेत्र में निवासरत पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र भी प्राप्त किए गए। योजना का त्वरित लाभ दिलाने हितग्राहियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0 के नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story