Begin typing your search above and press return to search.

बैंक बंद: आज से 11 दिन बैंक रहेंगे बंद... यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट....

बैंक बंद: आज से 11 दिन बैंक रहेंगे बंद... यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट....
X
By NPG News

डेस्क I सितंबर का महीना शुरू हो चुका है. सितंबर के इस महीने में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे. ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होगी. ऐसे में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं, ये जानने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि आपको बेवजह कोई परेशानी न हो. देखें सितंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.....

इन तारीखों पर रहेंगी बैंकों की छुट्टियां:-

6 सितंबर 2022 : कर्म पूजा के चलते रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 सितंबर 2022 : ओणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

8 सितंबर 2022 : थिरुवोणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

9 सितंबर 2022 : इस दिन इंद्र जात्रा फेस्टिवल के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

10 सितंबर 2022 : दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

11 सितंबर 2022 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

18 सितंबर 2022 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

21 सितंबर 2022 : श्री नारायण गुरु समाधि के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

24 सितंबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 सितंबर 2022 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

26 सितंबर 2022 : नवरात्रि स्थापना और लैनिन्गथो सनमही का मेरा चौरेन हौबा के अवसर पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Next Story