Begin typing your search above and press return to search.

फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज देने नगर निगम में विशेष टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था

फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज देने नगर निगम में विशेष टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था
X
By NPG News

रायपुर 10 जनवरी 2022 । नगर निगम रायपुर कार्यालय में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए प्रीकॉशन डोज देने विशेष टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। नगर निगम के ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारी, जिन्होंने अपना शुरूआती दोनों डोज 9 माह पूर्व लगवा चुके है, उन सभी ने आज अपना प्रीकॉशन डोज लिया। महापौर श्री एजाज़ ढेबर, आयुक्त श्री प्रभात मलिक ने सभी से कहा है कि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहने अपनी बारी आने पर प्रीकॉशन डोज अवश्य लें एवं घर के सभी सदस्यों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। आज सुबह से ही नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी अपने परिजनों के साथ इस प्रीकॉशन डोज के लिए कतार में दिखे और उत्साह के साथ सभी ने टीकाकरण कराया। आर.एस.सी.एल. (आई.ई.सी.)/पी.आर./874//10.01.2022

Next Story