Begin typing your search above and press return to search.

अंबिकापुर शहर पुरस्कृत: स्वच्छता के क्षेत्र में फाइव स्टार रेटिंग के साथ ही प्रेरक दौड़ में गोल्ड नगर की उपाधि मिला अंबिकापुर को

अंबिकापुर शहर पुरस्कृत: स्वच्छता के क्षेत्र में फाइव स्टार रेटिंग के साथ ही प्रेरक दौड़ में गोल्ड नगर की उपाधि मिला अंबिकापुर को
X
By NPG News

अम्बिकापुर, 20 नवंबर 2021। आज भारत सरकार आवासन एवम् शहरी कार्य मंत्री द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अंबिकापुर को भारत सरकार आवासन एवम् शहरी कार्य मंत्री माननीय हरदीप सिंह पूरी द्वारा 5 स्टार गार्बेज फ्री सिटी , प्रेरक दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड (अनुपम) नगर, बेस्ट सिटी सेल्फ सस्टेनेबल अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया ।

एवम 1 लाख से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ ।

सर्वेक्षण में कचरे का कलेक्शन एव निपटान के साथ वेस्ट रिडक्शन हेतु अंबिकापुर में कई नवाचार किए गए, प्लास्टिक से दाना, सीमेंट प्लांट हेतु आर डी एफ , दीदी बर्तन बैंक, नेकी की दीवार, आदि का प्रयोग कर जनसहभागिता सुनिश्चित किया गया, इस सर्वेक्षण में अंबिकापुर द्वारा तरल अपशिष्ट प्रबंधन में नालियों के पानी के उपचार हेतु प्राकृतिक पद्धति का प्रयोग कर वाटर रिसाइकलिंग के क्षेत्र में कार्य किया, उपचारित जल का प्रयोग निर्माण कार्य एवम् उद्यानों में किया जाता है,नगर के 36 सार्वजनिक एवम् सामुदायिक शौचालयों का सुद्रणीकरण करके बेहतरीन सुविधा सुनिश्चित की गई, स्वच्छता श्रृंगार योजना के माध्यम से समूह की दीदियों को रोजगार के साथ शौचालय संचालन की व्यवस्था की गई, नगर से निकलने वाले मल प्रबंधन हेतु एफ एस टी पी प्लांट की स्थापना की गई।

नगर के 3000 से ज्यादा परिवारों द्वारा होम कम्पोस्टिंग के द्वारा गीले कचरे का घरों में निष्पादन किया जा रहा है, निगम द्वारा तैयार खाद का विक्रय कर आय अर्जन एवम् जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी कार्य हो रहा है, नगर में निकलने वाले मलबे के प्रोसेसिंग कर विभिन उत्पाद तैयार किए जा रहे है, स्वच्छता दीदियों द्वारा कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी नगर के स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य किया गया है, निकाय के जनप्रतिनिधि , अधिकारी/कर्मचारी, स्वच्छता दीदियों, द्वारा जन सहयोग से अंबिकापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए कार्य किया गया है, निगम द्वारा किए गए कार्य एवम् नागरिक फीडबैक के आधार पर आज भारत सरकार आवासन एवम शहरी मंत्रालय द्वारा परिणाम घोषित किए गए।

वर्तमान में 18 एस एल आर एम केंद्रों में 470 दीदियां कार्यरत है, जो 48 वार्डों से डोर टू डोर कलेक्शन कर रहे है, प्रतिदिन 51 मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस कर कचरे के विक्रय से प्रतिमाह 5से 6 लाख एवं यूजर चार्ज से 15 लाख कुल 20 से 21 लाख प्रतिमाह आय अर्जित की जा रही है।

नगर पालिक निगम द्वारा अंबिकापुर द्वारा अंबिकापुर नगर के समस्त सम्मानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधिगण, मीडिया के साथी, स्वच्छता दीदियां, निगम के अधिकारी कर्मचरियों के सहयोग से अंबिकापुर को पुरस्कृत होने पर माननीय महापौर ,सभापति महोदय एवं आयुक्त महोदय द्वारा आभार एवं बधाई दी गई है

Next Story