
बिलासपुर २ नवम्बर 2021। आज कोलइण्डिया स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्षा संगीता शर्मा, पिंकी प्रसाद, कल्पना चौधरी और रीता पाल द्वारा अपोलो मल्टीस्पेसिलिटी हास्पिटल में ईलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिचारको के ठहरने के लिए अपराजिता भवन में निर्मित अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षागणों ने अपराजिता भवन में कार्य करने वाले कर्मियों को वार्षिक बोनस, मिठाई का डिब्बा एवं वर्दी भी वितरित किए। इस अवसर श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा, उपाध्यक्षागण एवं सदस्याओं ने अपराजिता भवन में पौधारोपण भी किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रद्धा महिला मण्डल कल्याण सचिव संगीता कापड़ी, सचिव बबीता चंद्रा, डोलन डे, शालू साहू, सुष्मिता मांझी, अर्पणा द्विवेदी और प्रभा चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
