Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 31 July 2022 ka rashifal: वृष, सिंह, तुला और कुंभ वालों को बिजनेस में विस्तार का योग, जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 31 July 2022 ka rashifal: रायपुर: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 31 जुलाई रविवार

तिथि - तृतीया 04:18 AM, Aug 01 तक

नक्षत्र- - मघा 02:20 PM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी

योग- परिघ

राहुकाल - 05:27 PM से 07:05 PM तक

चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन रविवार खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए दिन लाभवर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है। बाहर जाने से बचें।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- घर में गौतम बुद्धा रखेंगे तो आपका बिगड़ा काम बन जाएगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन रविवार बिजनेस में विस्तार का योग है। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।पत्नी के साथ आस-पास घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दो पर विचार रखेंगे। मां का ख्याल रखे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- कोई भी जानवर चाहे कुत्ता या बिल्ली पाल लें, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले अपनी पहचान बनाने वाला है। जातक को नाम व पैसा दोनों मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – आज ऑफिस में सहयोगियों को प्यारा से मैसेज भेजें, मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले रविवार परेशानियों से भरा रहेगा। किसी अपने का साथ छुटने से परेशान रहेंगे। किसी पुराने दोस्त मुलाकात होगी। बिजनेस में घाटा होगी व नौकरी में पदोन्नति संभव है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीददारी करेंगे। बाहर ना जाएं, सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- घर से निकलते वक्त दाया पैर को पहले निकालें, काम बनेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन रविवार प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला होगा।बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत जातक की खराब हो सकती है। पत्नी आपका खास ख्याल रखेंगी। बिजनेस में लाभ व नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य को नियमित जल दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए भाग्य से उत्तम फल देने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी शत्रु आपका कुछ नहीं बुरा कर पाएंगे। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- नारंगी रंग का कपड़ा पहनकर ही किसी खास काम को करें लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले संभल कर चलने वाला होगा।जातक न तो बिजनेस में और न ही नौकरी को लेकर ऑफिस में किसी पर आंखमूंद कर भरोसा करें। सेहत का ध्यान दें, लेकिन खान पान पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे।संतान से परेशान रहेंगे। पत्नी से अनबन किसी तीसरे की वजह से होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज महिला को लाल रंग की साड़ी देंगे तो नौकरी में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले रविवार को सारे ग्रह अनुकूल है। सब कुछ आपके पक्ष में रहेगा। समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। दोपहर बाद सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ अनजाने में दिल दुखाने वाली बात करेंगे। लेन-देन से बचें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- अच्छी सेहत और शादी के लिए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए बाधाओं से भरा है। बिजनेस में अगर पार्टनरशीप है तो संभलने की जरुरत है। ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा।

आज का शुभ रंग- ऑरेंज

आज का मंत्र- घर में राधा-कृष्ण की फोटो ना हो तो लगाएं, परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले मनोरंजन से भरा रहेगा। पूरे दिन कामकाज और घूमने-फिरने में बिता देंगे। बिजनेस में गति धीमी रहेगा, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। पत्नी व परिवार के साथ सामान्य स्थिति है। वाहन संभलकर चलाएं।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- शनि मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन परिवार के साथ अनुकूल रहने वाला है। पत्नी व बच्चे साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। मांगलिक काम का आयोज करेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में सबकुछ रहेगा। भाग्य के बल पर आपको बहुत कुछ मिलने वाला है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- प्यार बना रहें इसके लिए घर में खुशबू वाला प्लांट लगाए

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन रविवार मतभेद से भरा रहेगा। जातक के कई रिश्तों में खटास आने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस कलीग्स से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- गले में रेड स्टोन पहने व्यवसाय में लाभ होगा।

Next Story