Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 29 July 2022 ka rashifal: मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों को होगा धन का लाभ, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 29 July 2022 ka rashifal: रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 29 जुलाई शुक्रवार

तिथि - प्रतिपदा 01:21 AM, July 30 तक

नक्षत्र- - पुष्य 09:47 AM तक उसके बाद अश्लेशा

योग- व्यातीपात

आज का पक्ष- शुक्ल

राहुकाल - 10:54 AM से 12:33 PMतक

चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है। न लाभ हो सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छा नहीं रहेगा। विचारों में मतभेद हो सकते हैं। क्रोध से बचें। आज शॉपिंग व घूमने फिरने में पैसे खर्च करेंगे।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- शिव भगवान की आराधना करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में रुचि लेंगे। परिवार के साथ खुश रहेंगे,लेकिन पत्नी की अचानक तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- नारियल किसी मंदिर में देवी का ध्यान करके चढ़ाएं

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ऑफिस में बदलाव हो सकते हैं। जो जातक के लिए अच्छा नहीं है। धन की कमी रहेगी लेकिन काम नहीं रुकने वाला।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – शनिदेव के मंदिर में दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यो में मन लगाएं। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। किसी की मदद करने के लिए आगे आएंगे। परिवार के साथ दिन न बहुत अच्छा और न बहुत खराब रहने वाला है।मन को शांत रखने का प्रयास करेंगे।पड़ोसी की मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग- हल्का पीला

आज का मंत्र- फलों का दान व फलों को भगवान को अर्पित करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य है। बिना मतलब के वाद-विवाद से बचे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी व बिजनेस में सामान्य रहेगा।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज शहद का इस्तेमाल करें व शहद का दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यो में शामिल होंगे।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- दुर्गा का ध्यान करें व 108 नींबू की माला चढाएं,मनोकामना पूरी होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आपके घर में सगे-सम्बन्धियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्ठान के साथ उत्तम भोजन प्राप्त हो सकता है। अलंकारों तथा सुगन्धित पदार्थों की खरीदी कर पाएंगे। कौटुम्बिक प्रश्नों का सुखद हल कर पाएंगे।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे।

आज का शुभ रंग- लेमन

आज का मंत्र- आज किसी कन्या को दान में दे कुछ सामग्री।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि लें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।सुख और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।

आज का शुभ रंग- पीच क्लर

आज का मंत्र- गरीबों को भोजन कराएं

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रयास करना जरूरी है। मन भी चिन्ताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बन्धों में तनाव खड़ा होगा, उनकी तबियत बिगड़ सकती है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- किसी मंदिर में जाकर फल फूल का दान करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आपको थोड़ी प्रतिकूलता के साथ व्यतीत करना होगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन अहंकार पर नियंत्रण अवश्य रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

आज का शुभ रंग-लेमन

आज का मंत्र- गरीबों को वस्त्र दान दें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन विरोधी परास्त होगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- काला

आज का मंत्र- किसी महिला को सुहाग का सामान दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले पारिवारिक सदस्यों को विशेष समय देंगे और उनके साथ आनन्दपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ हो सकेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- किसी मंदिर में जाकर घी का दान करें।

Next Story