Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 27 July 2022 Ka Rashifal: इस राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन राशि के छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj27 July 2022 Ka Rashifal - रायपुर: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 27 जुलाई बुधवार

तिथि - चतुर्दशी 09:11 PM तक उसके बाद अमावस्या

नक्षत्र- पुनर्वसु पूर्ण रात्रि तक

योग- वज्र

राहुकाल - 12:33 PM से 02:11 PM तक

चन्द्रमा 12:22 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो आराम से पूरा होगा। जातक को मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कामों में सहयोग देना चाहिए। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम में एक दूसरे की भावनाओं को महत्त्व देंगे।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- हनुमान जी का वाहन नाशक मंत्र का जाप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले अपने माता-पिता बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। अपना खान-पान हेल्दी रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा है।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- दुर्गा स्तुति करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लें । बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी। शाम के समय बच्चें घर पर खेल-कूद में अपना समय बितायेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र बुध बुधाय नम: का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले परिवार के किसी सदस्य के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा । बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे लाभ भी होगा। किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा, इससे लाभ भी होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। प्रेम के लिए कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आदित्य स्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले बेहतरीन रहने वाला है। सोचे काम आज पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। नौकरी वाले लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में तंदरुस्त रहेंगे। कहीं निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझ ले।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- गणेश जी की स्तुति करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने बिजने को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- ऊं शं शनिश्चरायै नम: का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा । लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- मां लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर जातक से बात करना चाहेंगे। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो प्रगति के रास्ते खोल देगा । प्रेम के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरी में लोगों की पदोन्नति होने के योग है।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- ऊं नमों भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जातक के पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। कई दिनों से चल रही सेहत संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवान में ताल-मेल बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा और 12 नामों का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। काम करते समय ध्यान एकत्र रखने की जरुरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

आज का शुभ रंग-काला

आज का मंत्र- शनिदेव की पूजा और शनि मंत्र का जाप करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले काम पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को परिवार सहित अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें सफलतापूर्वक निभायेंगे। सेहत बेहतर रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- गुरु भगवान की पूजा गुरु मंत्र का जाप करें।

Next Story