Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल 22 July 2022: इन राशि वालों को धन-दौलत का लाभ, इन राशियों को रहेना होगा सावधान... जानिए जानिए 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर I शुक्रवार राशिफल 22 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 22 जुलाई शुक्रवार

तिथि - नवमी 09:32 AM तक उसके बाद दशमी

नक्षत्र- अश्विनी 02:17 PM तक उसके बाद भरणी

योग- गण्ड

राहुकाल - 10:54 AM से 12:33 PM तक

चन्द्रमा 11:02 PM तक मेष राशि उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आर्थिक क्षेत्र में बेहतर देने वाला है। कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण कई पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रीत कर पढाई करने की जरूरत है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो पारिवारिक जीवन सामान्य है।

आज का शुभ रंग - क्रीम

आज का मंत्र- ॐ नमः शिवाय।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी लाभ होगा। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। आज ताजगी और स्फूर्ति रहने से आप हर काम को सफलता से कर पाएंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- ॐ नमो भगवते रुद्राय:।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ध्यान दें। नौकरी में विश्वास रखकर काम करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी। धन संबंधी परेशानी रहेगी। जातक तो अपने किसी परिजन के कारण परेशानी हो सकती हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा।सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी को उपहार देंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – ॐ शिवाय नमः ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले रुका हुआ काम बनेगा। कई योजनाएं फलीभूत होंगे। जातक के मान सम्मान की वृद्धि होगी ।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे। लेकिन सतर्क रहें पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बच्चों को घूमने ले जाएंगे और उनकी पसंद की शॉपिंग भी करेंगे।

आज का शुभ रंग- हल्का पीला

आज का मंत्र- ऊं हनु: हनुमनते नम:।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आ रहा है। जातक के लिए विदेश यात्रा के योग है तो नौकरी में भाग्य साथ देगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। बिजनेस में सहयोग व लाभ दोनों होने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। जातक का सीधा सरल स्पष्ट स्वभाव परेशानी खड़ा कर सकता है। नौकरी में परेशानी होगी। आर्थिक नुकसान की बहुत संभावना है। बिजनेस में नुकसान होगा। प्रेम में धोखा खाएंगें। सेहत से परेशान रहेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- ऊं दुर्गाय नम:।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- ऊं सूर्याय: नम: ।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सतर्क रहें। संतान का ध्यान रखें। वाणी पर सयंम रखें। विवाद में ना फंसे। किसी को उधार ना दें। धन डूबने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। जीवनसाथी का मन उदास रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में अनबन से घर का माहौल बिगडेगा। ऑफिस में विवाद से बचें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले प्रेम विवाह का भी योग बनेगा। बिजनेस के लिए आज बेहतरीन रहेगा। मानसिक तनाव देने वाला है। सेहत के प्रति सजग रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए कार्य का शुभारंभ करना चाहें तो सफलता के सर्वाधिक योग हैं। बच्चों का खास ख्याल रखे, बढ़ती हुई सर्दी में बीमार पड़ने के ज्याद संभावना है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ऊं भाष्कराय नम:।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले अच्छा रहेगा। जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बितेगा। इस बार जातक नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज्यादा अच्छा होगा। धनागमन की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। बिजनेस के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन किसी तीसरे की वजह से होगा।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- ऊं बृहस्पतिदेवाय नम:।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले दिन अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। इसलिए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी नए ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा देशाटन का संयोग बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों एवं नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, फिर खानपान पर ध्यान दें और सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- ऊं राम रामाय नम:।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान शख्स से मिली मदद आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। नए विचार और नई सोच के साथ नए काम का आरंभ होगा। धन को बेवजह खर्च ना करें। पढ़ाई करने वाले को लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी आपका खास ध्यान देंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं श्री महालक्ष्मीयाय नम:।

Next Story