Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी पर भी कोरोना का असर: जूनियर महिलाओं की राष्ट्रीय स्पर्धा टली, झारखंड को मिली थी मेजबानी

हॉकी पर भी कोरोना का असर: जूनियर महिलाओं की राष्ट्रीय स्पर्धा टली, झारखंड को मिली थी मेजबानी
X
By NPG News

नईदिल्ली 1 अप्रैल 2021। कोरोना वायरस के मद्देनजर 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल्स को भी टाल दिया गया है। हॉकी इंडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पहले टूर्नामेंट 3 से 12 अप्रैल के बीच झारखंड में प्रस्तावित था। टूर्नामेंट में मेजबान टीम खिताब की हैट्रिक जीतने के लिए तैयार थी। देशभर से 26 टीमों की प्रविष्टियां भी आ चुकी थी।

अधिकारियों ने बताया कि, ‘कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और स्थानीय राज्य अधिकारियों की सलाह के बाद, हॉकी इंडिया, मेजबान हॉकी झारखंड के परामर्श से जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हॉकी झारखंड को हाल ही में संपन्न 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी के लिए राज्य सरकार से जबरदस्त समर्थन मिला।

Next Story