Begin typing your search above and press return to search.

PM मोदी आज शाम आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे….संबोधन को लेकर लग रही है ये अटकलें

PM मोदी आज शाम आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे….संबोधन को लेकर लग रही है ये अटकलें
X
By NPG News

नई दिल्ली,19 मार्च 2020। कोरोना वायरस से संक्रमित भारत में अब तक 166 लोग की पहचान की गई है। इनमें अधिकांश वे हैं जो बाहरी देशों की यात्रा कर के लौटे थे। हालाँकि तत्पर चिकित्सा व्यवस्था और भारतीयों की सजगता से मौत का आँकड़ा अब तक दहाई का अंक नहीं छू पाया है।

चाईना के वोहान से शुरु कोरोना वायरस ने सबसे ज़्यादा आतंक मचाया और आज सुबह चीन से ही यह खबर है कि एक भी मरीज़ अब नहीं पाया गया है। शायद यह चीन की बीते पखवाड़े में पहली सुबह है, जिसे राहत की सुबह कहा जा सकता है।

लेकिन दूसरे देशों से ऐसी खबर नहीं है,इटली अमेरिका जैसे कई यूरोपीय देशों में दो लाख से अधिक संक्रमण पाया गया है, जिसका उपचार जारी है। भारत में एहतियातन उपाय जारी हैं, लेकिन उसे भी अपर्याप्त बताया जा रहा है। पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने भारत सरकार से सवाल पूछा है

“कोरोना को रोकने के लिए लॉकडॉउन से सरकार क्यों हिचक रही है”

भारत को लेकर लॉक डाउन के सूझाव को विशेषज्ञ अतिरंजना पूर्ण मान रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम आठ बजे कोरोना संक्रमण को लेकर देश की क़वायद पर राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। हालाँकि ऐसा लगता नहीं कि, वे कोई ऐसी बात कहेंगे कि जनजीवन अचानक अस्त व्यस्त हो जाए.. लेकिन तमाम अगर मगर किंतु परंतु के बीच यह सत्य स्थापित है कि मोदी क्या कहने वाले हैं यह खुद मोदी के अलावा शायद ही कोई जानता हो।

Next Story