Begin typing your search above and press return to search.
मंत्री को कोरोना : अब एक और मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजेटिव…. अस्पताल में कराया गया भर्ती… ट्वीट कर मंत्री ने लिखा…

नयी दिल्ली 4 अगस्त 2020। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधान मोदी सरकार के दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए थे. उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा,
”COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूँ.”
धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के दूसरे मंत्री हैं जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इससे पहले, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Next Story
