Begin typing your search above and press return to search.

रॉबर्ट वाड्रा को हुआ कोरोना, प्रियंका गांधी भी हुईं आइसोलेट, रद्द कीं चुुनावी रैलियां

रॉबर्ट वाड्रा को हुआ कोरोना, प्रियंका गांधी भी हुईं आइसोलेट, रद्द कीं चुुनावी रैलियां
X
By NPG News

नईदिल्ली 2 अप्रैल 2021. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है। खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी। प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटीन हो गई हैं। वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्टीट में लिखा, “हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ।” रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में अपने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अभी एसिमटोमेटिक हैं।

Next Story